पानी की टंकी में गिरे 2 मासूम, जान बचाने के लिए टंकी में कूदी मां लेकिन बचा नहीं पाई

Edited By Pankaj Pande, Updated: 06 Mar, 2021 05:30 PM

बीकानेर के नोखा में एक घर में बनी टंकी में सुबह के समय दो मासूम बच्चे गिर गए। मां ने बच्चों को गिरते देखा तो जोर से चिल्लाई और फिर खुद भी टंकी में कूद गई। टंकी का ढक्कन काफी छोटा था और वह काफी गहरी थी, ऐसे में मां अपने बच्चों को नहीं बचा सकी। जिसके...

बीकानेर के नोखा में एक घर में बनी टंकी में सुबह के समय दो मासूम बच्चे गिर गए। मां ने बच्चों को गिरते देखा तो जोर से चिल्लाई और फिर खुद भी टंकी में कूद गई। टंकी का ढक्कन काफी छोटा था और वह काफी गहरी थी, ऐसे में मां अपने बच्चों को नहीं बचा सकी। जिसके बाद हल्ला सुनकर आस-पास के लोग भी वहां इकट्ठा हुए और महिला को बचाकर बाहर निकाल लिया। बाद में स्थानीय लोगों ने टंकी में घुसकर बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों बच्चे दम तोड़ चुके थे। बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!