मूण्डवा के वैंकटेश मंदिर में चोरी: 20 किलो चांदी के बर्तन और आभूषण चोरी, वारदात CCTV में कैद

Edited By Anil Jangid, Updated: 18 Feb, 2026 04:18 PM

theft at mundwa s venkatesh temple 20 kg silver stolen incident caught on cctv

नागौर। मूण्डवा के वैंकटेश मंदिर में चोरों ने कथित तौर पर 20 किलो चांदी के बर्तन और आभूषण चोरी कर लिए। घटना मंदिर के बंद कमरे में हुई, जहां वारदात के समय दो युवा पुजारी अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह मंदिर खोलने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। मंदिर...

नागौर। मूण्डवा के वैंकटेश मंदिर में चोरों ने कथित तौर पर 20 किलो चांदी के बर्तन और आभूषण चोरी कर लिए। घटना मंदिर के बंद कमरे में हुई, जहां वारदात के समय दो युवा पुजारी अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह मंदिर खोलने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। मंदिर के व्यवस्थापक जगदीश शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

मूण्डवा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एएसपी आसाराम चौधरी, एएसआई बनवारीलाल, हेड कांस्टेबल रामुराम लौहा, वृत्ताधिकारी हरिराम जाखड़ और डीएसटी प्रभारी विजयसिंह रावत सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल और एमओबी टीमों ने साक्ष्य जुटाए। मूण्डवा थानाधिकारी सुरेश कुमार चौधरी ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

चोरी का तरीका और सामग्री

चोरों ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे तोड़े और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। दान पात्र और चांदी के बर्तन बोरों में भरकर ले जाने लगे, लेकिन चौकीदार के जागने पर उन्हें मंदिर की छत पर छोड़कर भागना पड़ा।

चोरी किए गए सामान में शामिल हैं:

3 किलो का सटकोप,
600 ग्राम के दो चांदी के गिलास,
500 ग्राम की दो कटोरियां,
300 ग्राम के तीन चम्मच,
1.5 किलो के पांच पंचपात्र,
5 किलो के तीर्थ देने के पात्र,
सालगराम जी का 300 ग्राम चांदी का सिंघासन,

चांदी की जनेऊ, छलनी, तुलसी माला और अन्य सामग्री। कुल चोरी गई चांदी लगभग 20 किलो बताई गई।

सवाल और जांच
चोरों ने दो ताले तोड़े और उन्हें अपने साथ ले गए। चोरी के दौरान पीछे सो रहे पुजारियों को आवाज का पता नहीं चला। मंदिर में लगे CCTV कैमरों का DVR चोरों ने अपने साथ ले जाने से जांच में चुनौती बढ़ गई है। पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों के CCTV फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की पहचान के प्रयास कर रही है।

पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच में जुटी हुई है। यह वारदात मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!