नागौर में हैरान करने वाली घटना: सर्राफा दुकान से कबूतर ले उड़ा 1 लाख रुपये की सोने की चेन!

Edited By Payal Choudhary, Updated: 06 Feb, 2026 02:37 PM

pigeon flew away gold chain worth 1 lakh nagaur degana

राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना कस्बे में एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां सर्राफा बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान से एक कबूतर करीब 1 लाख रुपये की सोने की चेन लेकर उड़ गया. घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि काफी...

सोने के बढ़ते दामों के बीच चोरी की घटनाओं से पहले से परेशान सर्राफा व्यापारियों के लिए नागौर जिले के डेगाना कस्बे में एक अनोखी और हैरान करने वाली घटना सामने आई है. डेगाना के सर्राफा बाजार में स्थित एक ज्वेलरी दुकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कबूतर दुकान के अंदर घुस आया और तैयार हो रही करीब 1 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन अपनी चोंच में दबाकर उड़ गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ज्वेलरी शॉप में रोजमर्रा की तरह काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक कबूतर दुकान के अंदर पहुंचा और कुछ ही पलों में सोने की चेन उठाकर बाहर की ओर उड़ गया. घटना को देखकर व्यापारी और आसपास के दुकानदार कुछ देर के लिए सन्न रह गए.

जैसे ही यह खबर फैली, पूरे सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया. लोग दुकान के बाहर इकट्ठा हो गए और छतों की ओर नजरें जमाए खड़े रहे. काफी देर की मशक्कत के बाद कबूतर ने सोने की चेन नीचे गिरा दी और वहां से उड़ गया. चेन सुरक्षित मिलने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली.

व्यापारियों का कहना है कि बढ़ते सोने के दामों के चलते सुरक्षा पहले से ही बड़ी चिंता का विषय है, लेकिन कबूतर द्वारा सोने की चेन ले जाने जैसी घटना उन्होंने पहली बार देखी है. यह अनोखी घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसके फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!