odisha में वारदात को अंजाम देकर गरियाबंद में दिखा रहा था रंगदारी, 4 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
Edited By Devendra Singh, Updated: 22 May, 2022 11:48 AM
गरियाबंद की देवभोग थाना पुलिस ने ओडिशा से फरारी काटने आए बदमाश को गिरफ्तार किया है।
गरियाबंद: देवभोग थाना पुलिस (deobhog police station) ने पिस्टल समेत 4 जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ओडिशा (odisha) का रहने वाला है और वहां वारदात को अंजाम देने के बाद गरियाबंद जिले में घुसकर रंगदारी दिखा रहा था। जिसे पुलिस (police) ने गिरफ्तार करके उसे कोर्ट के सामने पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी का स्पेशल टीम व देवभोग पुलिस को ओडिशा बार्डर से लगे खुटगांव में युवक द्वारा राहगीरों को रंगदारी दिखाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
ओडिशा का रहने वाला है आरोपी
थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि आरोपी युवक का नाम निहार उर्फ राजा पाणिग्रही है। आरोपी युवक ओडिशा के सिनापाली थानाक्षेत्र का रहने वाला है। देवभोग थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी निहार उर्फ राजा पाणिग्रही ओडिशा के सिनापाली में वारदात को अंजाम देने के बाद गरियाबंद जिले में पनाह लेने की फिराक में था। आरोपी ने एक बाइक सवार बाप-बेटे को साइड नहीं देने पर उन पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें गोली पिता- बेटे के पांव में लगी थी। इसके बाद आरोपी ओडिशा से छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश कर गया। जिसे देवभोग थाना पुलिस ने पिस्टल के साथ धर दबोचा लिया।
Related Story
Chhattisgarh : राजनांदगांव में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, पूर्व सीएम बघेल को पोलिंग...
विदाई से पहले मतदान जरूरी, सुहाग के जोड़े में पति संग वोट डालने पहुंची दुल्हन
मतदान के दौरान भाजपा कंट्रोल रूम में डटे मुख्यमंत्री मोहन यादव, मतदाताओं से की ज्यादा से ज्यादा वोट...
वोटिंग के बीच कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी के पिता का बड़ा खुलासा, मेरे बेटे को भाजपा से मिला 60 करोड़...
बारात में शामिल डीजे वाहन में फैल गया करंट , दो बारातियों की हुई मौत ,तीन घायल
Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
इंदौर की लसुड़िया क्षेत्र में लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार..
बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की कर दी हत्या ,जानिए क्या है पूरा मामला..
Lok Sabha Election 2024 Phase-2 : मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग आज, 80 प्रत्याशियों का भाग्य...
चाहे किसी भी पार्टी को दें वोट, लेकिन अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें...CM मोहन ने की मतदान करने...