लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मथुराधीश मंदिर कॉरिडोर निर्माण का किया शिलान्यास

Edited By Anil Jangid, Updated: 22 Feb, 2026 05:30 PM

om birla inaugurates corridor construction at mathuradheesh temple in kota

कोटा: कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मथुराधीश मंदिर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध कॉरिडोर के प्रथम चरण के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। प्रथम चरण के तहत केडीए द्वारा 18.24 करोड़ रुपए की लागत से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते...

कोटा: कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मथुराधीश मंदिर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध कॉरिडोर के प्रथम चरण के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। प्रथम चरण के तहत केडीए द्वारा 18.24 करोड़ रुपए की लागत से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किए जाएंगे।

 

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मथुराधीश मंदिर  हमारी प्रथम पीठ का प्रतीक है और इसका कॉरिडोर निर्माण कार्य विरासत और आस्था के संरक्षण का अवसर है। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में मौजूद पुराने मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों का पुनर्निर्माण और आध्यात्मिक विकास करना हमारी प्राथमिकता है।

 

बिरला ने बताया कि पुराना कोटा शहर हमारी विरासत का केंद्र है, जहां उन्होंने अपना बचपन गुजारा। इस शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित रखना जरूरी है। उनका मानना है कि मथुराधीश मंदिर आने वाले समय में पूरे देश का आध्यात्मिक केंद्र बनेगा और यहां देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन करने आएंगे।

 

मथुराधीश मंदिर के कॉरिडोर निर्माण से न केवल मंदिर परिसर की सौंदर्यात्मक और आध्यात्मिक गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित मार्ग भी सुनिश्चित होगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद मंदिर में दर्शन और आयोजनों की क्षमता बढ़ेगी।

 

लोकसभा अध्यक्ष ने सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों से इस विकास कार्य में सहयोग और समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को भविष्य की पीढ़ियों तक सुरक्षित रखने का प्रयास है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!