मदन दिलावर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई जी को दी श्रद्धांजलि

Edited By Kailash Singh, Updated: 16 Aug, 2025 04:38 PM

madan dilawar paid tribute to former prime minister atal bihari vajpayee

देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपाई जी की पुण्यतिथि पर आज रामगंजमंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनका पुण्य स्मरण किया गया।

मदन दिलावर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई जी को दी श्रद्धांजलि


कोटा।देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपाई जी की पुण्यतिथि पर आज रामगंजमंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। 
कार्यक्रम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि देश आज जिस तेजी से विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा है उसकी नींव श्रद्धेय अटल जी ने ही रखी।  कांग्रेस की सरकारों विदेशी दबाव में परमाणु परीक्षण करने की हिम्मत नहीं कर पा रही थी। अटल जी ने प्रधान मंत्री बनते ही परमाणु परीक्षण करने की अनुमति दी और वो भी इतनी कुशलता से की दुनिया को तब पता चला जब स्वयं अटल जी ने इसकी घोषणा की। और पूरी दुनिया के सामने परमाणु शक्ति संपन्न भारत का अवतार हुआ। आज दुनिया भारत का लोहा मानती है। 

अटल जी ने ही देश के गांव गांव में सड़को का जाल बिछाया। जिस से सड़क परिवहन सुगम हुआ और व्यापार बढ़ा। आज भारत दुनिया की तीसरे नंबर की आर्थिक शक्ति बनने वाला है। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भारत की जनता सदैव अटल जी द्वारा करवाए गए जनकल्याण के कार्यों के लिए उन्हें याद करती रहेगी।

श्रद्धांजलि सभा में रामगंजमंडी नगर पालिका चेयरमैन अखिलेश मेडतवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेश काला, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला,भाजपा नेता नितिन शर्मा, जिला महामंत्री नरेंद्र राजा, बाबू लाल मेघवाल,युवा मोर्चा कोटा देहात जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर खटना, कोटा शहर जिला भाजपा मंत्री सियाराम वैष्णव, पूर्व चेयरमैन महेश श्रीवास्तव सहित अन्य भाजपा नेता,कार्यकर्ता,पदाधिकारी एवं जा प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!