कोटा के मंडाना टोल प्लाजा पर करणी सेना ने किया प्रदर्शन

Edited By Kailash Singh, Updated: 20 Jul, 2025 04:40 PM

karni sena protested at mandana toll plaza in kota

कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर मंडाना टोल प्लाजा पर करणी सेना के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। टोल कर्मियो पर आरोप है कि मंडाना टोल कर्मचारी अवैध वसूली कर रहै है और टोल के कर्मचारी वाहन चालकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इसके साथ ही...

कोटा के मंडाना टोल प्लाजा पर करणी सेना ने किया प्रदर्शन
कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर मंडाना टोल प्लाजा पर करणी सेना के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। टोल कर्मियो पर आरोप है कि मंडाना टोल कर्मचारी अवैध वसूली कर रहै है और टोल के कर्मचारी वाहन चालकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इसके साथ ही 20 किलो मीटर के बीच ग्रामीणों के वाहनों से टोल लिया जाता है। ऐसे में अगर वाहर चालक टोल नहीं देता है तो उसके साथ मारपीट व गाली गलौज की जाती है। इस बात को लेकर करणी सेना अध्यक्ष अभिनव सिंह हाड़ा के नेतृत्व में मंडाना टोल पर धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए नायाब तहसीलदार रेखराज स्वामी व थानाधिकारी अजय शर्मा मय जाप्ता दल बल के साथ तैनात रहै। टोल मैनेजर मोहन बैंसला ने बताया कि करणी सेना द्वारा लगाए गये आरोप निराधार है, टोल से 20 किलो मीटर के एरिया के वाहनों का महिने का पास बनाया गया है साथ ही पांच पंचायतो के वाहनों को निशुल्क निकाला जाता है। करणी सेना, ग्रामीणों में सहमति बनने पर मामला शांत हुआ।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!