करौली में आयोजित हुई नमो युवा रन

Edited By Kailash Singh, Updated: 21 Sep, 2025 11:41 AM

namo yuva run organised in karauli

जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत फिट इंडिया एवं खेलो इंडिया अभियान के मद्देनजर रविवार को सुबह स्वास्थ्य और जागरूकता को समर्पित नमो युवा रन फॉर नशामुक्त भारत का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से रन की शुरुआत की गई। विधायक...

करौली में आयोजित हुई नमो युवा रन
करौली 21 सितम्बर । जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत फिट इंडिया एवं खेलो इंडिया अभियान के मद्देनजर रविवार को सुबह स्वास्थ्य और जागरूकता को समर्पित नमो युवा रन फॉर नशामुक्त भारत का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से रन की शुरुआत की गई। विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल ने हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना किया।
         इस दौड़ में बड़ी संख्या में युवा, छात्र, स्काउट व गाइड के स्वयंसेवक सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी और आमजन शामिल हुए। रन का रूट त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से निकलकर अजय होटल चौराहा, गुलाब बाग, हाथी घटा, पुरानी कलेक्ट्रेट सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक रहा। विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा ही देश की सबसे बड़ी ताकत है, और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ऐसे आयोजनों से उनके अंदर राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव को और मजबूती मिलती है। एडीएम हेमराज परिडवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में फिटनेस और अनुशासन की भावना जगाने के साथ-साथ समाज को एकता का संदेश देते हैं।
          रन का आयोजन जिला प्रशासन करौली की ओर से किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए नशे से मुक्त रहने का संकल्प लिया। पूरे मार्ग पर परिवहन विभाग के अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी इंद्रेश तिवाड़ी, जिला खेल अधिकारी रमेश गुप्ता, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की सहायक निदेशक धर्मेंद्र कुमार मीणा, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि, युवा एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!