साइबर ठग ने करौली DM का मोबाइल नंबर हैक किया, Whatsapp पर भेजा मैसेज

Edited By Anil Jangid, Updated: 16 Feb, 2026 02:39 PM

cyber fraudster hacks karauli dm mobile number sends fake whatsapp messages

करौली। राजस्थान के करौली जिले में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के कलेक्टर नीलाभ सक्सेना के मोबाइल नंबर को साइबर ठग ने हैक कर लिया और उनकी व्हाट्सएप डीपी लगाकर कई लोगों को फर्जी संदेश भेजे। जैसे ही जिला कलेक्टर को इस घटना की...

करौली। राजस्थान के करौली जिले में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के कलेक्टर नीलाभ सक्सेना के मोबाइल नंबर को साइबर ठग ने हैक कर लिया और उनकी व्हाट्सएप डीपी लगाकर कई लोगों को फर्जी संदेश भेजे। जैसे ही जिला कलेक्टर को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत आमजन और अधिकारियों को सतर्क करते हुए अपील जारी की कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदेश का जवाब न दें।

 

जानकारी के अनुसार, एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर +84906218294 पर जिला कलेक्टर की फोटो लगाकर लोगों से संपर्क किया गया। इस नंबर के माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों को मैसेज भेजे गए, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह नंबर पूरी तरह फर्जी है और इससे उनका कोई संबंध नहीं है।

 

नीलाभ सक्सेना ने बताया कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अज्ञात नंबरों और फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबर से आने वाली कॉल, मैसेज या वीडियो कॉल का जवाब न दें। साथ ही किसी भी स्थिति में व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल्स या ओटीपी साझा न करें।

 

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस विभाग को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साइबर ठग की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टर ने लोगों से कहा कि किसी भी संदिग्ध नंबर या प्रोफाइल को तुरंत ब्लॉक करें और संबंधित प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें।

 

यदि किसी को इस प्रकार की धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि का सामना करना पड़े तो तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। प्रशासन ने आमजन से सतर्क और जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!