क्या मोबाइल में छिपा है साध्वी की मौत का राज? पुलिस ने फोन का पासवर्ड मांगा, पिता ने किया इनकार

Edited By Anil Jangid, Updated: 02 Feb, 2026 01:45 PM

is the truth behind sadhvi prem baisa s death hidden in her phone

जोधपुर। जोधपुर के पाल क्षेत्र स्थित आरती नगर आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अब इस मामले में जांच की दिशा उनके मोबाइल फोन की ओर मुड़ गई है, जिन्हें पुलिस ने अहम सबूत के रूप में जब्त किया है। पुलिस के...

जोधपुर। जोधपुर के पाल क्षेत्र स्थित आरती नगर आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अब इस मामले में जांच की दिशा उनके मोबाइल फोन की ओर मुड़ गई है, जिन्हें पुलिस ने अहम सबूत के रूप में जब्त किया है। पुलिस के अनुसार साध्वी के पास दो आईफोन और एक सैमसंग मोबाइल था, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। अधिकारियों को आशंका है कि इन फोनों में साध्वी के अंतिम समय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद हो सकती हैं, जो इस रहस्य से पर्दा उठा सकती हैं।

 

इस मामले में एसीपी कार्यालय में डीसीपी, एडीसीपी और एसआईटी प्रमुख छवि शर्मा की मौजूदगी में साध्वी के पिता वीरमनाथ से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस ने उनसे मोबाइल फोन के पासवर्ड के बारे में सवाल किए, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक वीरमनाथ बार-बार पासवर्ड की जानकारी होने से इनकार करते रहे। इससे जांचकर्ताओं का संदेह और गहरा गया है।

 

सेवादार सुरेश के बयान ने भी मामले को और पेचीदा बना दिया है। उसने बताया कि 28 जनवरी को साध्वी को जुकाम और गले में दर्द था। उन्होंने खाने में दाल बनवाने को कहा था। आमतौर पर सुरेश ही खाना कमरे तक पहुंचाता था, लेकिन उस दिन अचानक उनके पिता वीरमनाथ खुद दाल लेकर कमरे में गए। कुछ ही देर बाद साध्वी को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह जोर-जोर से कहने लगीं कि उन्हें सांस नहीं आ रही है।

 

पुलिस की एसआईटी टीम की मौजूदगी में एफएसएल विशेषज्ञों ने आश्रम के कमरे का दोबारा मौका मुआयना किया है। वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं और दाल बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्री के सैंपल भी जांच के लिए लिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और कोई भी सबूत छोड़ा नहीं जाएगा।

 

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है। फिलहाल जांच दो बिंदुओं पर केंद्रित है—पहला, किसी इंजेक्शन के रिएक्शन से मौत और दूसरा, खाने में जहर मिलाए जाने की आशंका। रिपोर्ट आने के बाद ही इस रहस्यमयी मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!