Edited By Anil Jangid, Updated: 16 Feb, 2026 02:28 PM

जोधपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने राजस्थान में आगामी पंचायतीराज और नगर निगम चुनावों को लेकर अपनी सक्रियता तेज कर दी है। जोधपुर जिले में महावीर पार्क पावटा में आयोजित जिला यूनिट की कार्यकर्ता बैठक में पार्टी नेताओं ने चुनावी रणनीति, टिकट वितरण और...
जोधपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने राजस्थान में आगामी पंचायतीराज और नगर निगम चुनावों को लेकर अपनी सक्रियता तेज कर दी है। जोधपुर जिले में महावीर पार्क पावटा में आयोजित जिला यूनिट की कार्यकर्ता बैठक में पार्टी नेताओं ने चुनावी रणनीति, टिकट वितरण और सामाजिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह (जोधपुर) और भूपेंद्र (फलोदी) ने की।
जिला महासचिव दलपत बौद्ध ने बताया कि अगले महीने होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त कर रही है ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई जा सके।
बैठक में जिला प्रभारी एडवोकेट राजेंद्रसिंह चूंडावत ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों से निराश है। उन्होंने कहा कि आम लोग अब एक मजबूत तीसरे विकल्प की तलाश में हैं और बसपा उस विकल्प के रूप में उभर रही है। पार्टी सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष जवरीलाल हिनोणिया ने घोषणा की कि जोधपुर नगर निगम की सभी 100 सीटों पर बसपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में सामाजिक संतुलन और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक में बाबूलाल पीथावास, श्याम नवीन, एकता शर्मा, सहीराम, सोहन धनारी, दिलीप छंगाणी, विष्णु बौद्ध सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में बसपा मजबूत प्रदर्शन कर प्रदेश की राजनीति में नई दिशा देगी।