झुंझुनूं एसपी का एक्शन मोड: हरियाणा बॉर्डर नाकों का निरीक्षण, तस्करी और अपराध रोकने के सख्त निर्देश

Edited By Payal Choudhary, Updated: 23 Mar, 2026 11:45 AM

jhunjhunu sp border inspection haryana crime control police action

झुंझुनूं के नए एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने हरियाणा सीमा नाकों का निरीक्षण कर पुलिस को अलर्ट किया। तस्करी रोकने, संदिग्ध वाहनों की जांच बढ़ाने और लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।

जिले में नए एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने पदभार संभालते ही एक्शन मोड अपनाते हुए सोमवार को हरियाणा सीमा से सटे नाकों और विभिन्न पुलिस थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस टीमों को तस्करी और अंतरराज्यीय अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण रखने के निर्देश दिए।

बॉर्डर नाकों पर सख्ती, संदिग्ध वाहनों की जांच बढ़ाने के निर्देश

एसपी सागर ने हरियाणा सीमा से लगे नावता और बसई बॉर्डर पॉइंट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने और संदिग्ध वाहनों की गहन जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से अवैध शराब और सस्ते पेट्रोल-डीजल की तस्करी रोकने के लिए नाकाबंदी को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

अंतरराज्यीय अपराध रोकने के लिए समन्वय जरूरी

एसपी ने पड़ोसी राज्य हरियाणा की पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीमा पार भागने वाले अपराधियों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई की जाए और सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए।

थानों में रिकॉर्ड और सिस्टम की जांच

निरीक्षण के दौरान एसपी ने बबाई, खेतड़ी, मेहाडा, खेतड़ीनगर, सिंघाना, पचेरी कलां, बुहाना, सूरजगढ़, चिड़ावा और बगड़ थानों के साथ पिलोद चौकी का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने अभिलेख, मालखाना, हवालात और CCTNS सिस्टम की स्थिति की जांच की और सुधार के निर्देश दिए।

लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान लंबित मुकदमों, वारंट और समन की तामील में देरी पर एसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने थानाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हिस्ट्रीशीटर और साइबर अपराध पर फोकस

एसपी सागर ने हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी बढ़ाने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने और महिला, बाल अपराध व साइबर ठगी मामलों में त्वरित जांच के निर्देश दिए।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और समयपालन के साथ संवेदनशीलता से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने साफ कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!