झालावाड़ में दिन दहाड़े बीजेपी नेता की हत्या से मची समसनी

Edited By Kailash Singh, Updated: 02 Jun, 2025 04:03 PM

trouble due to murder of bjp leader in broad daylight in jhalawar

झालावाड़ जिले के मंडावर गांव में सोमवार सुबह भाजपा के सक्रिय नेता सुरेंद्र मेवाड़ा की कुछ अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात मंडावर गांव में उस वक्त हुई जब मेवाड़ा खेत से अपने घर की ओर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे...

झालावाड़ जिले के मंडावर गांव में सोमवार सुबह भाजपा के सक्रिय नेता सुरेंद्र मेवाड़ा की कुछ अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात मंडावर गांव में उस वक्त हुई जब मेवाड़ा खेत से अपने घर की ओर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे मेवाड़ा पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। आसपास मौजूद परिजन और ग्रामीण उन्हें गंभीर अवस्था में राजेंद्र अस्पताल, झालावाड़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। हत्या के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जमा हो गए, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर एहतियात बरती है।फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस विभिन्न एंगल से जांच में जुट गई है। इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें गठित की गई हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र मेवाड़ा का नाम पूर्व में चर्चित सत्तू चौधरी हत्याकांड में सामने आया था, जिसमें ट्रायल कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी, हालांकि बाद में हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। स्थानीय राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी, जिससे आपसी रंजिश को हत्या की एक संभावित वजह माना जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!