राज्य सरकार के दो साल पूरे: झालावाड़ में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन, 30 दिव्यांगजनों को मिली स्कूटी

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 16 Dec, 2025 03:36 PM

state government completes two years

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ, ‘नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान’ का संदेश देती जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जिला कलक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने पी जी कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी में विभागों की स्टॉल्स का किया अवलोकन

झालावाड़ । राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर राजकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की स्टॉल्स पर जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, विभिन्न जनोपयोगी उपकरणों एवं उत्पादों, नवाचारों एवं उपलब्धियों का अवलोकन किया। 

जिला कलेक्टर राठौड़,भाजपा जिलाध्यक्ष शर्मा सहित अतिथियों ने नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान का संदेश देती विकास प्रदर्शनी में राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों, योजनाओं से संबंधित प्रकाशन, विकास कार्यों के मॉडल, सहित महत्वपूर्ण सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने उपयोगी सूचनाओं से सुसज्जित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की सराहना की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को योजनाओं की प्रति जागरूक किया जाए, जिससे विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर तेजी से आगे बढ़ा जा सके,इस अवसर पर जिला विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया गया,सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी को विद्यार्थियों ने भी देखी कार्यक्रम में 30 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण किया गया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!