नशामुक्ति जागरूकता से संबंधित पोस्टर एवं प्रचार सामग्री का किया विमोचन

Edited By Kailash Singh, Updated: 13 Jun, 2025 10:08 AM

release of posters and promotional material related to de addiction awareness

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में अन्तर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस (26 जून) के तहत 1 से 26 जून तक नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के प्रति जनसामान्य में जागरूकता हेतु आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के...

नशामुक्ति जागरूकता से संबंधित पोस्टर एवं प्रचार सामग्री का किया विमोचन

झालावाड़, 13 जूनओमप्रकाश शर्मा । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में अन्तर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस (26 जून) के तहत 1 से 26 जून तक नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के प्रति जनसामान्य में जागरूकता हेतु आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के अन्तर्गत गुरूवार को मिनी सचिवालय के सभागार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग के माननीय मंत्री श्री सुमित गोदारा नशामुक्ति जागरूकता से संबंधित पोस्टर एवं प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान मनोहरथाना विधायक गोविन्द रानीपुरिया, डग विधायक कालूराम मेघवाल, पूर्व विधायक नरेन्द्र नागर, जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, नगर परिषद् सभापति संजय शुक्ला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव, स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से निदेशक दिलीप सिंह झाला नशामुक्ति केंद्र झालावाड़ एवं संजय शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर समिति झालरापाटन सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!