झालावाड़ पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्कर को किया  गिरफ्तार

Edited By Kailash Singh, Updated: 19 Jun, 2025 03:46 PM

jhalawar police arrested illegal drug smuggler

झालावाड़ । जिले की घाटोली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ 311 ग्राम स्मैक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की गई साथ ही अवैध मादक पदार्थ 311 ग्राम स्मैक तस्करी में प्रयुक्त...

झालावाड़ पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्कर को किया  गिरफ्तार
झालावाड़ । जिले की घाटोली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ 311 ग्राम स्मैक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की गई साथ ही अवैध मादक पदार्थ 311 ग्राम स्मैक तस्करी में प्रयुक्त साधन मोटरसाईकल को भी जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक झालावाड ऋचा तोमर ने बताया कि जिला झालावाड में अवैध कार्यों व संगठित अपराध मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ निरन्तर अभियान चलाया जाकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु जिले के समस्त थानाधिकारीयो को निर्देशित किया हुआ है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा व वृताधिकारी ब्रजेश कुमार जाट पुलिस उप अधीक्षक वृत अकलेरा के निकटतम सुपरविजन मे थानाधिकारी थाना घाटोली महावीर प्रसाद के नेतृत्व में टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान बुधवार को कोहडीझर तिराया चुरेलिया रोड पर तस्कर रमेशचन्द पुत्र रंगलाल जाति मीणा उम्र 45 साल निवासी पाडलिया थाना घाटोली के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 311 ग्राम स्मैक को जब्त कर मुलजिम को गिरफतार किया गया। एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ-17 ST-2503 को जप्त कर प्रकरण संख्या 244/2025 धारा 8/21,25 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अभियुक्त से अनुसंधान थानाधिकारी थाना भालता द्वारा किया जा रहा है। जब्त शुदा अवैध मादक पदार्थ 311 ग्राम स्मैक की अनुमानित किमत 6200000 रूपये है एंव घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल RJ-17 ST-2503 की किमत करीब 50 हजार रूपये है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!