डोली सुमन को राज्यपाल ने किया सम्मानित, कॉलेज पहुंचने पर भव्य स्वागत!

Edited By Payal Choudhary, Updated: 19 Feb, 2026 05:40 PM

doli suman state award governor felicitation cpr camp jhalawar

राजकीय कन्या महाविद्यालय, झालावाड़ की रेंजर डोली सुमन को राज्य पुरस्कार मिलने के बाद गुरुवार को कॉलेज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले 11 फरवरी को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने उन्हें राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया था।

राजकीय कन्या महाविद्यालय, झालावाड़ की रेंजर डोली सुमन को राज्य पुरस्कार मिलने के बाद गुरुवार को कॉलेज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले 11 फरवरी को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने उन्हें राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया था।

कॉलेज परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य डॉ. चारुलता तिवारी, जिला सीपीआर नोडल अधिकारी डॉ. शुभम पाटीदार और रेंजर लीडर डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने डोली सुमन को माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने 2100 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

रोवर लीडर शिवराज सिंह ने बताया कि 9 से 12 फरवरी तक आयोजित राज्य पुरस्कार समारोह के लिए डोली सुमन का चयन स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय द्वारा किया गया था। कॉलेज में उनके स्वागत के दौरान स्काउट विभाग के कई सदस्य एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

एक दिवसीय शिविर में जीवन रक्षक प्रशिक्षण

कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया।

पहले चरण में जिला सीपीआर नोडल अधिकारी डॉ. शुभम पाटीदार ने छात्राओं को सीपीआर (CPR), बीएलएस (BLS) के साथ-साथ बर्न, ट्रॉमा, चोकिंग, सर्पदंश, बिच्छू-डंक, मधुमक्खी-डंक, एनाफिलैक्सिस, फायर सेफ्टी, फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग, रक्तस्राव और नकसीर जैसी आपात स्थितियों में “गोल्डन मिनट्स” के दौरान दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया।

प्राचार्य डॉ. चारुलता तिवारी ने कहा कि समय पर दिया गया सीपीआर किसी भी व्यक्ति को नई जिंदगी दे सकता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे इस जीवन रक्षक प्रशिक्षण को अपने परिवार और समाज तक अवश्य पहुंचाएं।

कार्यशाला में गुड सेमेरिटन कानून, एईडी मशीन का महत्व, हार्ट अटैक व कार्डियक अरेस्ट की पहचान और फर्स्ट एड किट के उपयोग पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। महाविद्यालय को “हार्ट सेफ वर्कप्लेस” घोषित करते हुए सहभागिता प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

सीपीआर मित्र स्वयंसेवकों ने रोल-प्ले के माध्यम से सीपीआर प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया, जिससे छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

द्वितीय चरण में जिला युवा अधिकारी दिनेश जांगिड़ ने छात्राओं को माय भारत पोर्टल पर बजट प्रश्नोत्तरी की प्रक्रिया समझाई। वहीं तृतीय चरण में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन रा.से.यो. प्रभारी हर्षित शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन धापू जाट ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!