जालोर में दामाद ने सास की नाक काटी: कैंची से हमला कर कटा हिस्सा लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Payal Choudhary, Updated: 08 Mar, 2026 06:14 PM

jalore son in law cuts mother in law nose scissor attack sarwana

राजस्थान के जालोर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दामाद ने अपनी ही सास पर कैंची से हमला कर उसकी नाक काट दी और फिर कटा हुआ हिस्सा लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

राजस्थान के जालोर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दामाद ने अपनी ही सास पर कैंची से हमला कर उसकी नाक काट दी और फिर कटा हुआ हिस्सा लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

यह घटना जालोर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र की है, जहां शनिवार शाम करीब 5 बजे यह वारदात हुई। घायल महिला को पहले सांचौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे गुजरात के मेहसाणा अस्पताल रेफर किया गया।

लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद

पुलिस के अनुसार भीमगुड़ा के जंभेश्वर नगर प्रभाणियों की ढाणी निवासी सोहनलाल पुत्र भंवरलाल कड़वासरा की शादी करीब छह साल पहले डूंगरी के केआर बंधा कुआं निवासी बाबूलाल खीचड़ की बेटी सरिता के साथ हुई थी।

यह विवाह आटा-साटा प्रथा के तहत हुआ था।

परिवार के लोगों के अनुसार पिछले करीब एक साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी कारण सरिता अपने पति से अलग रह रही थी।

इस विवाद को सुलझाने के लिए समाज स्तर पर पंचायत भी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ।

सास को मानता था विवाद की वजह

पुलिस और परिजनों के अनुसार आरोपी सोहनलाल अपनी सास कैली देवी को पारिवारिक विवाद का मुख्य कारण मानता था।

उसका आरोप था कि उसकी सास उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़काती है, जिसके कारण उनके बीच लगातार झगड़े होते रहते हैं।

परिवार के लोगों ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार झगड़ा कर चुका था और घर में अक्सर तनाव का माहौल बना रहता था।

रिपोर्ट देने जा रही थी महिला

घायल महिला कैली देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे घर में जोरदार विवाद हुआ था

झगड़े के बाद वह अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए सरवाना पुलिस थाने जा रही थी।

इसी दौरान शाम करीब 5 बजे रास्ते में सोहनलाल ने उसे रोक लिया और अचानक उस पर हमला कर दिया।

कैंची से किया हमला

महिला के अनुसार आरोपी ने कैंची से हमला कर उसकी नाक काट दी

हमले के बाद आरोपी कटी हुई नाक का हिस्सा अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत परिवार को सूचना दी, जिसके बाद परिजन घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल महिला को पहले सांचौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए गुजरात के मेहसाणा अस्पताल रेफर कर दिया।

फिलहाल वहां महिला का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सरवाना थाने के अधिकारी मोहनलाल कुमावत के अनुसार आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी है। साथ ही संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है और लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!