गणपत सिंह हत्याकांड को लेकर जालोर में महापड़ाव: BJP नेता का सवाल—भंवरी केस सुलझा तो गणपत केस क्यों नहीं?

Edited By Payal Choudhary, Updated: 14 Mar, 2026 12:32 PM

ganpat singh murder case protest jalore cbi demand

जिले के मांडोली गांव में करीब 18 महीने पहले हुए गणपत सिंह हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर जालोर जिला मुख्यालय पर चल रहा धरना गुरुवार को महापड़ाव में बदल गया। बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग जिला कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित हुए और दिनभर...

जिले के मांडोली गांव में करीब 18 महीने पहले हुए गणपत सिंह हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर जालोर जिला मुख्यालय पर चल रहा धरना गुरुवार को महापड़ाव में बदल गया। बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग जिला कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित हुए और दिनभर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर Pradeep K. Gawande और एसपी Shailendra Singh Indaulia को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की CBI जांच की मांग की गई है।

80 वर्षीय मां और पत्नी का अनशन जारी

गणपत सिंह की 80 वर्षीय मां हवा कंवर और 65 वर्षीय पत्नी पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक हत्या का खुलासा नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण भी मौजूद रहे। लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग उठाई।

भाजपा नेता ने उठाए पुलिस पर सवाल

इस दौरान सिरोही जिला परिषद सदस्य और भाजपा नेता Dilip Singh Madani ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि जब Bhanwari Devi हत्याकांड का खुलासा संभव हो सकता है, तो गणपत सिंह की हत्या का रहस्य अब तक क्यों नहीं सुलझाया जा सका।

उन्होंने कहा कि भंवरी केस में तो हड्डियों के आधार पर आरोपी पकड़े गए थे, जबकि इस मामले में मृतक का पूरा शव मिलने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

नार्को टेस्ट की उठी मांग

दिलीप सिंह माडानी ने प्रशासन से मांग की कि संदिग्धों से आगे बढ़कर रानीवाड़ा के पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक Ratan Devasi सहित अन्य संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराया जाए

उन्होंने कहा कि इससे पूरे मामले का सच सामने आ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और सांसदों तक को लोगों के सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

18 मार्च तक खुलासे की मांग

धरना स्थल पर मौजूद समाज के कई वरिष्ठ लोगों ने कहा कि इतने लंबे समय बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 18 मार्च तक मामले का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और सीबीआई जांच की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

30 मिनट तक लगा सड़क जाम

धरने के दौरान कुछ महिलाओं और प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल चौराहे से आहोर जाने वाले मार्ग पर बैठकर सड़क जाम कर दिया

करीब 30 मिनट तक सड़क पर जाम लगा रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस और समाज के वरिष्ठ लोगों की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाकर रास्ता खोल दिया।

प्रशासन ने की धरना खत्म करने की अपील

प्रशासन की ओर से परिजनों और प्रदर्शनकारियों से धरना और भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की गई। हालांकि परिजनों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक हत्या का खुलासा नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा

गणपत सिंह हत्याकांड को लेकर जालोर जिले में लगातार बढ़ते विरोध प्रदर्शन से प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है और अब सभी की नजरें पुलिस जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!