जैसलमेर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: ‘10 जहरीले बम’ का दावा, 3 घंटे चला सर्च ऑपरेशन!

Edited By Payal Choudhary, Updated: 27 Mar, 2026 04:25 PM

jaisalmer passport office bomb threat email search operation

जैसलमेर में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में दावा किया गया था कि परिसर में 10 जहरीले बम लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते...

जैसलमेर में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में दावा किया गया था कि परिसर में 10 जहरीले बम लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए और तुरंत पूरे पासपोर्ट कार्यालय के साथ-साथ उसी परिसर में स्थित मुख्य डाकघर को खाली करवा दिया गया। करीब दो से तीन घंटे तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हर कोने की बारीकी से जांच की, हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, जिसके बाद इसे फिलहाल ‘हॉक्स मेल’ यानी झूठी धमकी माना जा रहा है।

https://images.indianexpress.com/2026/03/mumbai-police-bomb-squad-1.jpg?w=1200

घटना के अनुसार, सुबह करीब 11:20 बजे पासपोर्ट कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल में बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए परिसर को बम धमाकों से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इस गंभीर सूचना को देखते हुए कार्यालय प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन ने बिना देर किए दोपहर करीब 12:30 बजे तक पूरे परिसर को खाली करने के निर्देश जारी कर दिए। उस समय कार्यालय में मौजूद कर्मचारी और पासपोर्ट सेवाओं के लिए आए आवेदकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। पुलिस टीम के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान भवन के अंदर और आसपास के क्षेत्र को बारिकी से खंगाला गया, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक का पता लगाया जा सके। यह अभियान करीब 2 से 3 घंटे तक चला, जिसमें हर कमरे, कॉरिडोर और परिसर के आसपास के हिस्सों की गहन जांच की गई, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

 

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली और इसे एक फर्जी या शरारती तत्वों द्वारा भेजी गई धमकी माना। पुलिस अब उस आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुटी है, जहां से यह ईमेल भेजा गया था। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि इससे सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था पर भी खतरा पैदा होता है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं और समय रहते त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!