जैसलमेर मरु महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर, सोनू निगम और सूफी गायक शकुर खान ने किया आमंत्रित

Edited By Anil Jangid, Updated: 16 Jan, 2026 01:18 PM

jaisalmer desert festival buzz peaks as sonu nigam invite tourists

जैसलमेर। रेगिस्तान की सांस्कृतिक पहचान को दुनिया भर में स्थापित करने वाला अंतरराष्ट्रीय मरु महोत्सव इस वर्ष 29 जनवरी से 1 फरवरी तक जैसलमेर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है और शहर को साज-सज्जा के साथ सजाया...

जैसलमेर। रेगिस्तान की सांस्कृतिक पहचान को दुनिया भर में स्थापित करने वाला अंतरराष्ट्रीय मरु महोत्सव इस वर्ष 29 जनवरी से 1 फरवरी तक जैसलमेर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है और शहर को साज-सज्जा के साथ सजाया जा रहा है। इसी बीच मरु महोत्सव के प्रचार-प्रसार को नई ऊंचाई देने के लिए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम और विश्वविख्यात सूफी गायक शकुर खान ने विशेष वीडियो संदेश जारी कर देश-विदेश के लोगों को जैसलमेर आने का आमंत्रण दिया है।

 

सोनू निगम ने दिया खास संदेश
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि जैसलमेर का मरु महोत्सव सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, संगीत और परंपराओं का जीवंत उत्सव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मरु महोत्सव में जरूर आएं और रेगिस्तान की अद्भुत संस्कृति, लोक संगीत और रंग-बिरंगे कार्यक्रमों का आनंद लें।

 

शकुर खान ने सूफियाना अंदाज में किया आमंत्रण
वहीं, सूफी संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके शकुर खान ने अपने खास सूफियाना अंदाज में वीडियो जारी कर मरु महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उनके आमंत्रण ने लोक संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह भर दिया है। शकुर खान ने कहा कि मरु महोत्सव आत्मा से जुड़ने वाला अनुभव है, जहां संगीत, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

 

47 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा
गौरतलब है कि जैसलमेर में पिछले 47 वर्षों से मरु महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव राजस्थान पर्यटन की पहचान बन चुका है। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में ऊंट दौड़, पगड़ी बांध प्रतियोगिता, मूंछ प्रतियोगिता, लोक नृत्य, कठपुतली नृत्य, सूफी संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होती हैं।

 

प्रशासन तैयारियों में जुटा
मरु महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और स्थानीय संस्थाएं तैयारियों में जुटी हैं। सुरक्षा, यातायात, ठहराव और कार्यक्रम स्थलों को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यह महोत्सव न केवल मनोरंजन, बल्कि जैसलमेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोक विरासत को करीब से देखने का सुनहरा अवसर होगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!