Edited By Ajay Chandigarh, Updated: 16 Mar, 2023 01:41 PM
जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में देर रात्रि गैस सिलेण्डर के फटने से लगी आग से तीन झोंपड़े जलकर राख हो गए। झोंपड़े में रखा घरेलू सामान, नगदी, गहने व कागजात जलकर राख हो गए। काफी मशक्कतके बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाते उससे पहले की...
जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में देर रात्रि गैस सिलेण्डर के फटने से लगी आग से तीन झोंपड़े जलकर राख हो गए। झोंपड़े में रखा घरेलू सामान, नगदी, गहने व कागजात जलकर राख हो गए। काफी मशक्कतके बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाते उससे पहले की सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना लिखित में पुलिस थाना मोहनगढ़ में दी गई। थानाधिकारी पुखाराम की निर्देश पर आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार दमा राम पुत्र बसता राम जाति जाट उम्र 35 वर्ष हाल निवासी सात एमडी सी में अपने परिवार सहित निवास कर रहा है। मुरब्बा नंबर 41/20 को हिस्से पर काश्त पर ले रखा है।
जिसमें तीन झोंपडियां बना रखी है। रात्रि में अपने भाई के साथ दूसरे खेत में काम करने गए हुए थे। पीछे भाई की पत्नी व बच्चे सो रहे थे। रात्रि करीब 12 बजे के बाद खाना बनाने के बाद रखा गैस सिलेण्डर फट गया। जिससे तीनों झोंपड़ी में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर आस पास के लोग भाग कर आए। झोंपड़ी सो रही महिला व बच्चों के अलावा पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। आग पर काबू पाते उससे पहले ही झोंपड़े पूरी तरह से जलकर राख हो गए। आगजनी की वजह से घर में रखा सारा घरेलू सामान, सोने चांदी के गहने, वाहनों व खेत जमीन के कागजात, चार लाख रूपये से अधिक नगदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। पुलिस द्वारा अकस्मात आगजनी की घटना का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।