वासुदेव देवनानी ने  लंदन में ऐतिहासिक अंबेडकर हाउस का अवलोकन किया

Edited By Kailash Singh, Updated: 05 Oct, 2025 01:51 PM

vasudev devnani visits the historic ambedkar house in london

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान शनिवार को डॉ. भीम राव अंबेडकर हाउस संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने भवन के भूतल पर डॉ अंबेडकर की कांस्य प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

वासुदेव देवनानी ने  लंदन में ऐतिहासिक अंबेडकर हाउस का अवलोकन किया
नई दिल्ली/जयपुर, 5 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने  अपनी लंदन यात्रा के दौरान शनिवार को डॉ. भीम राव अंबेडकर हाउस संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने भवन के भूतल पर डॉ अंबेडकर की कांस्य प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने लगभग एक घंटे तक म्यूजियम में रह कर वहां डॉ. अंबेडकर के दुर्लभ साहित्य का अध्ययन किया। देवनानी ने बताया कि बाबा साहेब ने लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में प्रवेश लेकर यहाँ अध्ययन किया और इसी मकान में रह कर सामाजिक न्याय, आर्थिक नीति सहित भारतीय समाज की व्यवस्थाओं के विभिन्न विषयों पर शोध कार्य किए।
देवनानी ने म्यूजियम में रखी विजिटर बुक में लिखा कि लंदन स्थित यह स्मारक बाबा साहेब के आदर्शो का पवित्र स्थल है और समस्त भारतीयों के लिए एक अति महत्वपूर्ण स्थान है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!