देवनानी की नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट

Edited By Anil Jangid, Updated: 22 Dec, 2025 07:39 PM

rajasthan assembly speaker vasudev devnani pays courtesy visit to bjp working pr

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देवनानी ने नबीन से राजस्थान के संगठनात्मक विषयों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य तथा...

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देवनानी ने नबीन से राजस्थान के संगठनात्मक विषयों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य तथा विधानसभा से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की।

 

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर बधाई दी। देवनानी ने नबीन को कर्म प्रधान श्रीमद् भागवत गीता की प्रति भेंट कर उन्हें पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई गति दिए जाने के लिए शुभकामनाएं भी दी। देवनानी ने नबीन का पुष्प गुच्छ भेंट कर शाल ओढ़ाकर अभिवादन किया।

 

मुलाकात के दौरान देवनानी ने राजस्थान विधानसभा में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न नवाचारों की जानकारी  साझा की। उन्होंने बताया कि  विधानसभा की कार्यवाही को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और जनोन्मुखी बनाने के लिए अनेक सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। इससे लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूती मिली है तथा आमजन का विश्वास विधायिका में सुदृढ़ हुआ है। देवनानी ने नबीन से राजस्थान के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण पर भी चर्चा की।

 

नितिन नबीन ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के लंबे संसदीय अनुभव, लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण तथा राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों को प्रशंसनीय पहल बताया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!