Pushkar Mela में पहुंचा 15 करोड़ का घोड़ा और 23 करोड़ का भैंसा

Edited By Anil Jangid, Updated: 29 Oct, 2025 03:54 PM

pushkar fair 15 crore rupee horse and 23 crore rupee buffalo

राजस्थान के पुष्कर में लगने वाला पशु मेला इस बार बेहद खास है। क्योंकि इस बार मेले में आए करोड़ों के जानवरों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 30 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में 15 करोड़ रुपये का घोड़ा और 23 करोड़ रुपये का...

जयपुर। राजस्थान के पुष्कर में लगने वाला पशु मेला इस बार बेहद खास है। क्योंकि इस बार मेले में आए करोड़ों के जानवरों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 30 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में 15 करोड़ रुपये का घोड़ा और 23 करोड़ रुपये का भैंसा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ऐसे में आइए जानते है कि ये जानवर इतने महंगे क्यों हैं और कहां से आए हैं।

 

देशभर से व्यापारी और पर्यटक पुष्कर मेले में पहुंच रहे हैं। चंडीगढ़ के पशु प्रजनक गैरी गिल अपने ढाई साल के घोड़े शाहबाज को लेकर पहुंचे हैं। शाहबाज मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा है, जिसने कई शो जीते हैं। गैरी गिल ने बताया कि शाहबाज की कीमत 15 करोड़ रुपये रखी गई है और अब तक 9 करोड़ तक के ऑफर मिल चुके हैं। इस घोड़े की कविंग फीस यानी प्रजनन शुल्क 2 लाख रुपये है।

 

इसके अलावा पंजाब के पामिंदर गिल के 1500 किलो वजनी भैंसे अनमोल की कीमत 23 करोड़ रुपये आंकी गई है। गिल का कहना है कि वह अपने भैंसे को शाही तरीके से रखते हैं। उसें रोजाना दूध, देसी घी और सूखे मेवे खिलाए जाते हैं।

 

मेले में उज्जैन की 25 लाख की भैंस राणा और 11 करोड़ तक के ऑफर पा चुका घोड़ा बादल भी मौजूद हैं। वहीं, जयपुर के अभिनव तिवारी अपनी 16 इंच ऊंची गाय के साथ पहुंचे हैं, जो मेले की सबसे छोटी गाय मानी जा रही है।

 

आपको बता दें कि इस बार मेले में करीब 4 हजार 300 जानवरों का पंजीकरण हुआ है जिनमें 3 हजार 28 घोड़े और 1 हजार 306 ऊंट शामिल हैं। पुलिस ने सुरक्षा के लिए 2 हजार से अधिक जवान तैनात किए हैं। वहीं पशुपालन विभाग ने हर जानवर की जांच और डिजिटल रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!