झालावाड़ भाजपा की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी ने की वसुंधरा राजे से शिष्टाचार भेंट

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 10 Jan, 2026 03:07 PM

newly appointed district executive committee jhalawar bjp paid vasundhara raje

झालावाड़ | भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिला झालवाड़ की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी द्वारा जयपुर स्थित सिविल लाइंस पहुंचकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे से शिष्टाचार...

झालावाड़ | भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिला झालवाड़ की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी द्वारा जयपुर स्थित सिविल लाइंस पहुंचकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन पर विश्वास व्यक्त करने, मार्गदर्शन एवं नेतृत्व प्रदान करने हेतु राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का मंत्र का संदेश दिया तथा आगामी समय में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। वसुंधरा राजे का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन, अनुभव एवं प्रेरणादायी विचार हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका आशीर्वाद एवं समर्थन निश्चित रूप से जिले में संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा और गति देगा। हम सभी नवनियुक्त पदाधिकारी उनके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!