Edited By Anil Jangid, Updated: 09 Feb, 2026 03:48 PM

जयपुर। भारत के प्रतिष्ठित Glorious Indian Fashion Week Delhi में जयपुर के प्रसिद्ध मॉडल, संस्कृतिकर्मी एवं मिस्टर भारत जीतेंद्र शर्मा ने रैंप वॉक कर दर्शकों का विशेष आकर्षण प्राप्त किया। दिल्ली के होटल ओपुलेंट में आयोजित इस भव्य फैशन शो में उन्होंने...
जयपुर। भारत के प्रतिष्ठित Glorious Indian Fashion Week Delhi में जयपुर के प्रसिद्ध मॉडल, संस्कृतिकर्मी एवं मिस्टर भारत जीतेंद्र शर्मा ने रैंप वॉक कर दर्शकों का विशेष आकर्षण प्राप्त किया। दिल्ली के होटल ओपुलेंट में आयोजित इस भव्य फैशन शो में उन्होंने देश की प्रसिद्ध डिज़ाइनर अनुराधा दास की एथनिक ड्रेस का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। गले में हनुमान जी की प्रतिमा धारण कर प्रस्तुत हुए उनके पारंपरिक एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व ने रैंप पर एक अलग ही प्रभाव छोड़ा।
अपने सशक्त रैंप वॉक के माध्यम से जीतेंद्र शर्मा ने केवल फैशन का प्रदर्शन ही नहीं किया, बल्कि समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और पुरुषों से जीवन की कठिन परिस्थितियों में धैर्य और सकारात्मकता बनाए रखने तथा आत्महत्या जैसे कदम से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “दुख और कठिनाइयाँ जीवन का स्वाभाविक हिस्सा हैं। जो व्यक्ति संघर्षों से सीखना जान लेता है, उसे कोई भी परिस्थिति पराजित नहीं कर सकती। जीवन अमूल्य है, इसलिए हर परिस्थिति में आशा और साहस बनाए रखना आवश्यक है।”
देशभर से आए सैकड़ों डिज़ाइनरों, मॉडलों और फैशन प्रेमियों ने उनके प्रभावशाली रैंप वॉक तथा समाजहित के संदेश की सराहना की। फैशन और सामाजिक जागरूकता के इस अनूठे संयोजन ने कार्यक्रम को विशेष अर्थपूर्ण बना दिया।
जीतेंद्र शर्मा-
मिस्टर भारत | अभिनेता | मॉडल | संस्कृतिकर्मी | विचारक | रंगकर्मी
संस्थापक – शुभ विचार संस्था, जयपुर
पूर्व यूथ एम्बेसडर (यूथ डेलीगेशन, चाइना)
पूर्व अध्यक्ष, संगीत विभाग – राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
पूर्व राष्ट्रीय सेवाकर्मी – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार
पूर्व कल्चरल सेक्रेटरी – छात्रसंघ, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर