जेडीए ने जोन-11 में नेवटा बांध के भराव क्षेत्र की भूमि से अतिक्रमण हटाए

Edited By Kailash Singh, Updated: 08 Aug, 2025 06:49 PM

jda removed encroachment from the land of nevta dam filling area in zone 11

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-11 ग्राम नेवटा बांध के भराव/डूब क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम नेवटा, तहसील सांगानेर में नेवटा...

    जयपुर, 08 अगस्त। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-11 ग्राम नेवटा बांध के भराव/डूब क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।  उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम नेवटा, तहसील सांगानेर में नेवटा बांध के भराव/डूब क्षेत्र की भूमि पर अतिक्रमण कर व्यवसायिक प्रयोजनार्थ अवैध कच्चे-पक्के निर्माण लोहे के ऐंगल लगाकर बनाई गई टीनषेडनुमा फैक्ट्रीयां, कोठरी, सीमेन्ट के ब्लॉक की बाउण्ड्रीवाल, सीमेन्ट के पोल, पानी का होज इत्यादि किये गये अतिक्रमणों को सामूहिक अभियान का आयोजन कर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ आज उपायुक्त जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर नेवटा बांध के भराव/डूब क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। 

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-10, 11, 14 पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल, स्थानीय पुलिस थाना बगरू, सेज का जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबरगार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

        उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर राहुल कोटोकी ने समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रवर्तन संबंधित शिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 0141 2575151 पर 24×7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल cce.jda@rajasthan.gov.in enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/ कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की षिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!