डॉ. महेंद्र कुमावत ने की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट

Edited By Anil Jangid, Updated: 31 Dec, 2025 05:35 PM

dr mahendra kumawat meet with madan rathore

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत ने मोती डूंगरी गणेश जी के दर्शन कर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुमावत ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और शीर्ष...

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत ने मोती डूंगरी गणेश जी के दर्शन कर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुमावत ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। 

 

इसके बाद कुमावत ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार कर पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। कुमावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सबका साथ सबका विश्वास के मंत्र के साथ सबको साथ लेकर चलने एवं समावेशी कार्य नियोजन से पार्टी को मज़बूत करने का आह्वान किया।

 

मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत ने कहा कि मोर्चे का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत और भारत को पुन: विश्व गुरु' बनाने के सपने को पुरा करने की दिशा में मजबुती से कार्य करेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक  राजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मोर्चा अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, महामंत्री सुनील यादव, महेंद्र पंवार, उपाध्यक्ष सुनील गहलोत, महेंद्र यादव, प्रदेश मंत्री सुनीता चौधरी, कार्यालय मंत्री रामेश्वर गुर्जर, जिला अध्यक्ष चेतन कुमावत, कार्यकर्ता विजेंद्र चौधरी, रामस्वरूप सोलंकी, दिनेश जांगिड, संजीव वर्मा, चिमनाराम, महेश सैनी, भरत, दिलीप, नीरज वशिष्ठ, श्रवण सोनी, उदय यादव, संदीप कुमावत, गुरतेज सिंह, हेमंत जयसवाल, राकेश सोनी, मोनू साहू, मुकेश धाभाई, मनोज सैनी, भगवान सहाय सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!