Amit Shah 16 अगस्त को अलवर दौरे पर, 3 लाख लीटर क्षमता वाले नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

Edited By LUCKY SHARMA, Updated: 04 Aug, 2026 07:02 PM

amit shah alwar visit 16 august saras dairy new plant inauguration

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने तैयारियों को लेकर की बैठक और सभा स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के निर्देश

जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को सरस डेयरी सभागार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 16 अगस्त को प्रस्तावित अलवर दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसके बाद उन्होंने सभा स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संजय शर्मा ने बताया कि अमित शाह अपने प्रस्तावित अलवर दौरे के दौरान सरस डेयरी अलवर में 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले नवीन संयंत्र का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी प्रस्तावित है।

दौरे को लेकर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। वन राज्यमंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष जोर

संजय शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए उचित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को समय पर पूरा करने को कहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!