Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे ? टैरो राशिफल 5 जनवरी 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 05 Jan, 2026 12:40 PM

tarot horoscope 5 january 2026

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों को आज अपने सभी काम समझदारी और रणनीति से निपटाने की जरूरत है। साथ ही आज आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। साथ ही आज परिवार में धन और संपत्ति से जुड़े मामलों पर भ्रम की स्थिति बन सकती है। कमाई के लिहाज से दिन शुभ रहेगा।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के जीवन में आज अस्थिरता देखने को मिलेगा। जिससे कामों में देरी हो सकती है। अचानक पुराने सहकर्मी से आपकी किसी पुराने सहकर्मी से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद भी काफी ज्यादा रहेगी। आज का दिन आपके लिए विशेष लाभदायक सिद्ध होने वाला है।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन वित्तीय लाभ दिलाने वाला साबित होगा। इस राशि के जो लोग फाइनेंस और ब्याज से संबंधित कार्य करते हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आपको पारिवारिक सहयोग से धन लाभ के योग हैं। हालांकि, अचानक किसी बड़े खर्च की संभावना भी है,इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन कहा जा सकता है। क्योंकि, आज आपको धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे सामाजिक कार्यों में जुड़ने और लोगों की मदद करने का मन बनेगा। रिश्तों को मजबूत करने के प्रयास रंग लाएंगे। व्यापार या नौकरी में समय बेहद अनुकूल है।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होने वाला है। आज आप अपने सभी काम बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यवसायियों के लिए नई खरीदारी या निवेश का अवसर सामने आ सकता है। एक से अधिक स्रोत से धन लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक साबित होने वाला है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातक आज पुराने तरीके से हटकर नया काम करने का सोचेंगे। साथ ही आज आपको अनुभवी लोगों की सलाह से करियर में लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की कठिनाइयां समाप्त होंगी और आपको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। समझदारी से किया गया प्रयास लंबे समय तक लाभ दिला सकता है।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज तुला राशि के लोगों को सलाह है कि आज अपने कार्यों को थोड़ा प्राइवेट रखें। नई योजनाओं पर कार्य करने के साथ-साथ अपनी ऊर्जा को बढ़ाने पर भी ध्यान देंगे। आर्थिक मामलों में समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। परिवारवालों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातक आज पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को सलाह है कि अपना ध्यान कामकाज पर ही रखें तो आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे और प्रयास सफल होंगे। अपनी बातचीत में पार्दर्शिता बनाकर रखने से रिश्तों और काम दोनों में लाभ देगा।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक, धनु राशि के जातक आज अपनी समझ और बुद्धि के बल पर प्रतिद्वंद्वियों को समझदारी से मात देंगे। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी और विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने से लाभ होगा। आज आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों को आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचने की जरूरत है। विचारों में स्पष्टता की कमी के कारण भ्रम हो सकता है। मनोरंजन और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। हालांकि, आज अपने दोस्तों की मदद से आपके नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों को आज अपने कामकाज से ज्यादा अपने परिवार की सुरक्षा और सुख-सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। भागदौड़ से बचने का प्रयास करेंगे और घर पर रहकर भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। बात करें आपकी कमाई की तो आज कमाई सामान्य रहेगी। आपको सलाह है कि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोग अपने अधिक समय सोशल मीडिया पर बिताना पसंद करेंगे। साथ ही आज आपको अपने पुराने रिश्तों को मजबूत बनाने का अवसर भी वापस मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा और नए निवेश से लाभ होगा। निजी और सामाजिक जीवन दोनों ही क्षेत्रों में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!