Edited By Anil Jangid, Updated: 05 Feb, 2026 02:55 PM

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। धन कमाने के आपके प्रयास सफल होंगे। महंगी चीजों पर खर्च हो सकता है। लेकिन अहंकार से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आज आपकी आमदनी अच्छी रहेगी।
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृष राशि वालों को अपने सीनियर्स से काम समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। समझने में कमी होने पर गलती हो सकती है। आज आप थोड़े गुस्से में रह सकते हैं। कमाई के लिए दिन अच्छा है। सरकारी नौकरी वालों को फायदा होगा।
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि वालों को विदेश से पैसा आ सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करने वालों को खास फायदा होगा। बिना ज्यादा मेहनत के काम बनेंगे। समय आपके पक्ष में है। कमाए हुए पैसे को बिजनेस बढ़ाने में लगा सकते हैं।
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि वालों की सेहत आज ठीक नहीं रहेगी। इस वजह से काम में मन नहीं लगेगा और सफलता मिलना मुश्किल होगा। शेयर बाजार या सट्टेबाजी से दूर रहें, नुकसान हो सकता है। व्यापारियों को फायदा होगा। अचानक कोई खर्चा आ सकता है।
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि वालों को काम के सिलसिले में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आगे चलकर फायदा होगा। अहंकार से बचें। प्रोडक्शन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। व्यापारी लोग बिजनेस के लिए सामान खरीदेंगे।
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि वालों को पार्टनरशिप में नुकसान हो सकता है। यात्रा का प्लान सोच-समझकर बनाएं, दिक्कत आ सकती है। बॉस से बहस न करें। आज आपकी कमाई बहुत ही अच्छी रहेगी। महंगी चीजों पर खर्च करेंगे।
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए बिजनेस में सफलता का दिन है। आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा क्योंकि आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मुश्किल हालात को अच्छी तरह से संभालने की वजह से सीनियर्स खुश रहेंगे। सरकारी काम करने वालों को खास फायदा होगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को ज्यादा से ज्यादा जगह अपना बायोडाटा भेजना चाहिए।
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के आधार पर वृश्चिक राशि वाले बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले लेंगे और जल्दी से काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। काम में व्यस्तता बढ़ेगी। पार्टनरशिप मजबूत होगी और आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। पैसे के मामले में दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि वालों का काम के प्रति सकारात्मक नजरिया रहेगा। हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। पैसे की कमी महसूस होगी। कमाई तो होगी, लेकिन खर्चे भी उतने ही होंगे। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी।
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि वालों को काम में दिक्कतें आएंगी। काम करने का तरीका बदलना पड़ सकता है। पैसा उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलेगा, जिससे चिंता रहेगी। यात्रा के योग हैं, लेकिन हो सके तो टाल दें, क्योंकि काम में रुकावट आ सकती है।
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि वाले अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। जोखिम भरे कामों में अपनी समझदारी से सफल होंगे। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए समय अच्छा नहीं है। बेवजह के झगड़े हो सकते हैं। पैसे के मामले में संतोष करना पड़ेगा। कुछ जरूरी खर्चे सामने आ सकते हैं।
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि वालों को मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलने का दुख रहेगा। अहंकार से बचें। फालतू के झगड़े हो सकते हैं। सिर्फ अपने बारे में सोचने से आपकी इमेज खराब हो सकती है। पैसे के मामले में समय सामान्य है।