Edited By Anil Jangid, Updated: 29 Jan, 2026 05:55 PM

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के घर परिवार में आज हर्षोल्लास का वातावरण रहने वाला है। जिससे आज आप काफी प्रसन्न महसूस करेंगे और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को फिलहाल, अपने क्रोध और जलन पर काबू रखने की जरूरत है। वरना आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोग कोई भी ऐसे कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े। साथ ही आज आपका किसी के साथ अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आज इस समय कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों को आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें वरना बाद में आपको संबंधों में गिरावट देखने को मिल सकती है। आज आपके धन खर्च के योग है। आपका मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के नौकरीपेशा और व्यापारिक जातकों को लेनदेन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं, नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही आपका समाज में मान सम्मान और करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, धन रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्या उलझाती नहीं है।
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। हालांकि, आज आपको अपना ध्यान अधिक फोकस करने की आवश्यकता है। अपनी बुरी आदतों पर थोड़ा काबू रखें।
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों का आज कई तरह की समस्याओं या मतभेदों से आमना सामना हो सकता है। जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त और खुशहाल दोनों ही रहने वाला है। आज आपके सामने कुछ नए अवसर आ सकते हैं। साथ ही आज आपके द्वारा की गई यात्राएं आपको वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रहने वाली है। साथ ही आज कोशिश करें की आप किसी के भी साथ व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।