Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे ? टैरो राशिफल 2 फरवरी 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 02 Feb, 2026 02:49 PM

tarot horoscope 2 february 2026

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके बनाए प्लान सफल होंगे। इससे मन खुश रहेगा। अधिकारों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों को किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। यह सलाह कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगी। व्यापार बढ़ाने के नए विचार आएंगे। ईमानदारी से काम करके आप अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स क गणना के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों को अपने सहकर्मियों से सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। प्रोडक्शन, खनन, रिसर्च, इंश्योरेंस और टैक्सेशन से जुड़े लोगों को नई खोज मिल सकती है। बाकी लोगों के काम में कुछ रुकावट आ सकती हैं। दूसरों को नियंत्रित करने की कोशिश न करें। स्थिति को जैसी है, वैसी स्वीकार करें। इससे मन को शांति मिलेगी। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातक जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगे रहेंगे। दिए हुए वादों को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। काम की मात्रा से ज्यादा गुणवत्ता पर ध्यान देंगे। व्यापारियों को धीरे-धीरे लेकिन स्थिर प्रगति मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों के मामलों में जल्दबाजी न करें।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि वालों को परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी। इससे मन उदास रहेगा। डर और चिंता सता सकती है। इस समय किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से बचें। स्थिति को स्वीकार कर लें, मन शांत होगा। सही समय आने पर सब ठीक हो जाएगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने में मुश्किल हो सकती है।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोग अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। समस्याओं का हल ढूंढने की पूरी कोशिश करेंगे। सहकर्मी आपके काम में मदद करेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। उम्मीद से थोड़ा कम लाभ मिल सकता है।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोग घर से काम करना पसंद करेंगे। बाहर ज्यादा भागदौड़ नहीं करेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता रहेगी। सावधानी बरतते हुए अपने काम पूरे करें। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। काम आसानी से पूरे होंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों पर काम का दबाव रहेगा। फालतू बातों में समय बर्बाद न करें। नए विचारों पर काम करें। दूसरों की वजह से तरक्की में रुकावट आने का डर रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। जरूरी खर्चों को रोकने से परेशानी हो सकती है।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोग अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने की कोशिश करेंगे। इससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। झगड़े से बचें और स्थिति को संभालने की कोशिश करें। पहले के मुकाबले कम तरक्की होने से निराश न हों। सकारात्मक सोच से हालात बेहतर हो सकते हैं।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोग खुद को और अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। इस समय आपको तुरंत परिणाम नहीं दिखेंगे। लेकिन यह आपके भविष्य की नींव रखेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें और ईमानदारी से काम करते रहें। दिन अच्छा बीतेगा।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कुंभ राशि के लोग अपनी असफलता के कारणों को समझने की कोशिश करेंगे। गहन अध्ययन से आपको अपनी कमियां पता चलेंगी। इन कमियों को दूर करके भविष्य की योजना बनाएं। मन से डर निकालें और आगे बढ़ें। इससे आपको फायदा होगा।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के लोग आज कम लोगों से मिलेंगे। लेकिन जो लोग मिलेंगे, वे आपके लिए खास होंगे। दिखावे से बचें और जरूरी बातों पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति के मामले में दिन अच्छा रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!