Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? टैरो राशिफल 15 जनवरी 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 15 Jan, 2026 01:07 PM

tarot horoscope 15 january 2026

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही सकारात्मक साबित होगा। आज आपका साहस और निडरता आपके करियर को मजबूती प्रदान करेगी। कार्यस्थल पर आज लोगों से पूरे आत्मविश्वास से बात करें ऐसा करने से आपकी छवि में सुधार होगा और आपके नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे। साथ ही आज आपको सरकारी कार्यों से लाभ मिल सकता है।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। क्योंकि, आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी आज विशेष अधिकार दिलाने में सहायक होगी। साथ ही आज आप पारिवारिक सहयोग से सभी कार्य सहजता से पूरे होंगे। आज निवेश करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपने सभी असंभव को संभव करने में सफल रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं, आज आपके लंबे समय से अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। साथ ही आज आपको मेहनत का परिणाम धन लाभ के रूप में मिलेगा।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोग विचारों से असहमति के कारण वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपके कार्यों को अपेक्षित सराहना नहीं मिलेगी। आज आप अपने सभी काम अकेले ही पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपको सलाह है कि फिलहाल, अहंकार करने से बचें।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के सामाजिक स्तर पर सभी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। फिलहाल, आप अपने कार्यस्थल पर पहले से काफी बेहतर और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिससे आप धीरे धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। इसी के साथ आज आपके मान सम्मान में खूब बढ़ोतरी होगी। वहीं, आज आपके शुभ कार्यों में धन प्राप्त होगा।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। पूर्ण समर्पण से आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त करेंगे। आज आपके निर्णय की सभी लोग जमकर प्रशंसा करेंगे। धन और अधिकार दोनों में वृद्धि होने की संभावना है।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग दिलाएगा। व्यापारी वर्ग को बुजुर्गों का आशीर्वाद और सही सलाह प्राप्त होगी। आपको सलाह है कि थोड़ा अहंकार करने से बचें वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण रहने वाला है। ऐसे में आपको सलाह है कि अधिक जोखिम लेने से बचें, वरना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपके खर्चों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें। व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह समय परिवर्तनशील रहेगा।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को आज पार्टनरशिप से जुड़े कार्यों में आज सावधानी बरतनी होगी। विवाद को नजरअंदाज करना ही आपके लिए बेहतर होगा। लंबे समय से चल रहे कानूनी मसले समाप्त हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण साबित हो सकता है। इसलिए धैर्य बनाए रखें। पके शत्रु आपकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातक जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करेंगे। व्यापारी वर्ग को अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए लोन लेने की संभावना है। आपको सलाह है कि किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। वरना आपका पैसा फंस सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों को आज नई नौकरी की आवश्यकताओं के अनुसार आपको ट्रेनिंग लेनी पड़ सकती है। योजनाओं को लागू करने में आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होगा धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों को आज निवेश करते समय कागजी कार्यवाही को ध्यान से पढ़ने की जरूरत है। निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है। यदि कोई बड़ा निर्णय लेना हो तो गुरुजनों से सलाह लेना उचित रहेगा। उच्च अधिकारियों के सामने आत्मविश्वास की कमी खल सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!