Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे ? टैरो राशिफल 1 फरवरी 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 01 Feb, 2026 02:37 PM

tarot horoscope 1 february 2026

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि वालों को बैंक से जुड़े कामों में कुछ उलझन हो सकती है। फालतू की चिंता करने से बचें। आपका काम आसानी से हो जाएगा। होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। खर्चे भी कंट्रोल में रहेंगे।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृष राशि के लोग मुश्किलों को पहले ही समझ लेंगे। सभी चुनौतियों को स्वीकार करके काम पूरा करेंगे। यह दिन सफलता दिलाएगा। रचनात्मक कामों से फायदा होगा। पैसों के मामले में अच्छी कमाई होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोग बेचैन रहेंगे। भविष्य की चिंता परेशान करेगी। कई काम एक साथ आ सकते हैं। किस काम पर ध्यान दें, यह तय करना मुश्किल होगा। अकेले समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। खर्चे ज्यादा रहेंगे। बजट बनाकर खर्च करें।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोग समाज में अपनी स्थिति बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। नए संबंध बनेंगे, जो काम में तरक्की दिलाएंगे। पैसे के मामले में दिन अच्छा है। सामाजिक मोर्चे पर मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने नेतृत्व का गुण दिखा पाएंगे। साथ ही आज आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा रहेगा। व्यापार में निवेश से धन लाभ होगा। अपनी हिम्मत और सामाजिक संबंधों से सभी काम पूरे होंगे। इससे उन्हें फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोग नई तकनीक पर ध्यान देंगे। नई मशीन खरीद सकते हैं। कोई भी काम करने से पहले उसे अच्छी तरह समझ लें। कोई संदेह हो तो अपने सीनियर्स से पूछें। पैसों के मामले में समय अच्छा है।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि वालों की परेशानियों में कोई अनजान मदद करेगा। बड़ों का सम्मान करने से आपको उनका अनुभव मिलेगा। पैसे के मामले में दिन बहुत अच्छा है। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि वालों को साझेदारी के व्यापार में ईमानदारी रखनी चाहिए। बेवजह शक करने से बचें। व्यापारियों को तरक्की के लिए पुराने तरीकों में बदलाव लाना होगा। कमाई अच्छी होने की संभावना है।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि वालों को सावधान रहना होगा। पुराना पैसा निकालने से कुछ फायदा हो सकता है। वरना कर्ज़ लेना पड़ सकता है। फालतू खर्चों पर कंट्रोल रखें। पैसों की योजना बनाकर फायदे-नुकसान का हिसाब लगाना जरूरी है।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोग बहुत ज्यादा सोच-विचार में रहेंगे। फालतू की सोच काम को प्रभावित करेगी। समय सीमा तय करने से काम पूरा करने में मदद मिलेगी। दिनचर्या बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में समय अच्छा रहेगा। फायदा होने की संभावना है।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि वालों को एक जगह टिक कर काम करना मुश्किल होगा। बोरिंग दिनचर्या में बदलाव करके कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। तकनीकी काम करने वालों को फायदा होगा। ज्यादा भावुकता फैसले लेने में रुकावट बनेगी। पैसों के लिए समय सामान्य है।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि वाले अपना व्यापार बढ़ाने के लिए नए तरीके अपनाएंगे। ऑनलाइन मीडिया बिज़नेस के लिए मददगार होगा। काम के साथ-साथ मनोरंजन भी करेंगे। काम आसानी से होंगे। मन खुश रहेगा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!