एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसानों की तीसरी महापंचायत, आंदोलन और तेज करने का ऐलान

Edited By Anil Jangid, Updated: 08 Jan, 2026 05:19 PM

farmers hold third mahapanchayat in hanumangarh against proposed ethanol factory

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को संगरिया कस्बे में एक महीने के भीतर तीसरी महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें हजारों किसानों और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस...

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को संगरिया कस्बे में एक महीने के भीतर तीसरी महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें हजारों किसानों और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस महापंचायत में राजस्थान के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा से भी किसान पहुंचे।

 

महापंचायत में किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों की मुख्य मांग है कि एथेनॉल फैक्ट्री के लिए किए गए MoU को तुरंत रद्द किया जाए और आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। किसानों का कहना है कि यह फैक्ट्री इलाके की कृषि भूमि, जल स्रोतों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। संभावित तनाव को देखते हुए संगरिया क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं और धारा 163 लागू की गई। प्रशासन ने किसान नेताओं को वार्ता के लिए आमंत्रित किया, लेकिन किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं की जाएगी।

 

महापंचायत के मंच से किसान नेताओं ने आंदोलन को और तेज करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगली महापंचायत 11 फरवरी को तलवाड़ा में आयोजित की जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना किया, तो आंदोलन राज्यव्यापी रूप ले सकता है। प्रशासन फिलहाल हालात पर नजर बनाए हुए है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!