धौलपुर के पचगांव में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन, सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया नारी शक्ति का आह्वान!

Edited By Payal Choudhary, Updated: 19 Dec, 2025 06:32 PM

dholpur pachgaon state level women conference bhajanlal sharma diya kumari

धौलपुर जिले के पचगांव में शुक्रवार को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत कर नारी शक्ति का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक...

धौलपुर जिले के पचगांव में शुक्रवार को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत कर नारी शक्ति का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत महिलाओं को लाभान्वित किया गया।

सरकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंच रही हैं : दिया कुमारी

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं अब एक-एक घर तक पहुंच रही हैं। सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में लागू की गई योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकार मिलने से सुशासन और अधिक मजबूत हुआ है

डिप्टी सीएम ने कहा कि आज का यह सम्मेलन नए भारत और नए राजस्थान की कहानी लिख रहा है, जहां बेटी के जन्म को बोझ नहीं बल्कि उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदली सोच : डिप्टी सीएम

दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सोच बदली है और इसी के साथ समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है। सरकार ने महिलाओं को केवल सहायता नहीं दी, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के अवसर और मंच प्रदान किए हैं। आज महिलाएं घर की चौखट से बाहर निकलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने का संकल्प

डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने का संकल्प लिया है। इसका परिणाम यह है कि महिलाएं आज रसोई से निकलकर संसद और अंतरिक्ष तक अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण में भी भागीदार बन रही हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण को नीति नहीं, बल्कि एक मिशन के रूप में अपनाया गया है।

5,000 लखपति दीदियों को ₹100 करोड़ की ऋण सहायता

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा:

प्रदेश की 5,000 लखपति दीदियों को लगभग ₹100 करोड़ की ऋण सहायता प्रदान की गई

लखपति दीदियों, कृषि सखियों और पशु सखियों को टेबलेट वितरित किए गए

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 91 लाख पेंशनधारियों के खातों में लगभग ₹1,100 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित की गई

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों को लाभान्वित किया गया

कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, प्रदेश मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, जिला प्रभारी रवि नैयर, जिला सह प्रभारी गोविंद चौधरी, धौलपुर जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, भरतपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती शिवानी दायमा, करौली जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, सांसद प्रत्याशी श्रीमती इंद्रा देवी जाटव, विधायक प्रत्याशी शिवचरण कुशवाहसुखराम कोलीनीरजा शर्मागिरिराज सिंह सहित बड़ी संख्या में माताएं और बहनें उपस्थित रहीं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!