16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही शुरू हो जाएगा खरमास

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 15 Dec, 2025 12:41 PM

the sun will enter sagittarius on december 16

ग्रहों के राजा सूर्यदेव 16 दिसंबर को सुबह 4:18 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही भगवान विष्णु के प्रिय धनुर्मास (खरमास) की शुरुआत होगी।

ग्रहों के राजा सूर्यदेव 16 दिसंबर को सुबह 4:18 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही भगवान विष्णु के प्रिय धनुर्मास (खरमास) की शुरुआत होगी। इस दौरान सूर्य के कमजोर पड़ने से विवाह, मुंडन सहित सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा। श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन अजमेर की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि सूर्यदेव हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष में सूर्यदेव को ग्रहों का राजा, पिता और आत्मा का कारक ग्रह माना गया है। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। सूर्यदेव 16 दिसंबर को गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में प्रवेश करेंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। सूर्यदेव एक माह तक धनु राशि में रहेंगे। इसके बाद 14 जनवरी 2026 को सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि ज्योतिर्विज्ञान में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य के शुभ असर से सेहत संबंधी परेशानी दूर होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है। सरकारी काम पूरे हो जाते हैं। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिलती है। बड़े लोगों और अधिकारियों से मदद मिलती है और सम्मान भी बढ़ता है। सूर्य के अशुभ असर के कारण नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आती हैं। नुकसान भी होता है। बड़े लोगों से विवाद हो सकता है। आंखों से संबंधित परेशानी होती है। सिरदर्द भी होता है। कामकाज में रुकावटें आती हैं। विवाद और तनाव भी रहता है। सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाएगा। ज्योतिष में सूर्य को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। सूर्य को आत्मा और पिता का कारक भी कहा गया है। सूर्य शुभ होने पर व्यक्ति को उच्च पद की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना गया है। मेष इसमें उच्च माना जाता है। वहीं सूर्य तुला राशि में नीच का हो जाता है।

प्रतिष्ठा में वृद्धि 
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि सूर्य सूर्य की धनु संक्रांति विशेष मानी जाती है, क्योंकि धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और सूर्य का बृहस्पति से सम संबंध है। दोनों की साक्षी में धर्म से जुड़े सभी वैदिक कार्य उत्तम फलदायी माने गए हैं। इसलिए धनुर्मास के एक माह 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक भगवत पारायण, व्रत, उपवास आदि धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं। इससे भक्त को रोग, दोष, ताप से मुक्ति मिलती है तथा भाग्य में आने वाले अवरोध समाप्त होते हैं। पराक्रम प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है आत्मविश्वास प्रबल होता है और पूर्व के ज्ञात अज्ञात दोषों से निवृत्ति होती है।

अग्नि पुराण 
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि भारतीय सनातन धर्म परंपरा में 18 महापुराणों का उल्लेख मिलता है। इनमें से अग्नि पुराण में सूर्य की उत्पत्ति तथा उपासना के संबंध में विशेषता को प्रकट की गई है। पौराणिक मान्यता यह कहती है कि धनुर्मास में अधिक से अधिक धर्म और आध्यात्म के कार्य करना चाहिए, जिससे आत्म उत्थान के साथ-साथ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है। धनुर्मास में की गई देव आराधना प्रशासनिक व राजनीतिक क्षेत्र में इच्छित सफलता प्रदान करती है। इस माह में 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा का विशिष्ट लाभ प्रदान करती है।

सूर्य का गोचर 
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहता है। फिर सूर्य दूसरी राशि में गोचर करता है। 30 दिनों के बाद 12 राशियां बदलने का मतलब है कि सूर्य का पारगमन एक कैलेंडर वर्ष में 12 बार होता है। सूर्य के गोचर का प्रभाव आपकी चंद्र राशि पर निर्भर करता है। मूल रूप से जन्म के चंद्रमा से तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में स्थित सूर्य जातक को अच्छे परिणाम देता है। लेकिन अन्य भावों में सूर्य जातक को प्रतिकूल परिणाम दे सकता है। सूर्य अधिकार, शक्ति, पिता और सम्मान का ग्रह होने के कारण करियर और वैवाहिक जीवन पर एक अलग प्रभाव डालता है जहां जातक को करीबी लोगों के साथ बातचीत करनी होती है। सूर्य का सकारात्मक गोचर सभी रिश्तों और कार्यस्थलों में दूसरों पर बढ़त हासिल करने में असाधारण परिणाम दे सकता है। उसी प्रकार सूर्य का प्रतिकूल गोचर जातक को कमजोर और दूसरों के दबाव के आगे झुक सकता है।

देश-दुनिया पर असर
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि धनु राशि में सूर्य के आने से शेयर बाजार में गिरावट के साथ बिजनेस की गति कुछ थमेगी। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे। राजनीतिक उथल-पुथल एवं प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी। लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रणाली में सुधार के भी योग बनेंगे। धरना जुलूस प्रदर्शन आंदोलन गिरफ्तारियां होगी। रेल दुर्घटना होने की संभावना। महिलाओं के लिए समय शुभ नहीं है। कोई बड़ी फिल्म अभिनेत्री से दुखद समाचार। देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे। सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा। मनोरंजन फिल्म नाटक फैशन डांसर कॉमेडी चर्चा में रहेंगे।

उपाय
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि भगवान श्री विष्णु की उपासना करें। बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं। रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें। रविवार के दिन उपवास रखे। रोज गुढ़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें। जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छुकर आशीर्वाद लें। भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें । 

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानते हैं सूर्य के धनु राशि में जाने पर सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव।
मेष : सूर्य गोचर से सबसे ज्यादा शुभ फल मिलेगा। इससे पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिल जाएगी।
वृषभ : इस राशि के जातकों को सूर्य के धनु राशि में रहने के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान विचार-विमर्श कर नई योजना बनाएं।
मिथुन : नौकरी-व्यवसाय करने वालों के लिए यह अच्छा समय है। इस दौरान पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहने के योग बन रहे हैं।
कर्क : इस दौरान शत्रुओं पर विजय मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धर्म कार्य में हिस्सा लेंगे।
सिंह : इस राशि वालों के लिए सूर्य गोचर सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। गुस्से में वृद्धि हो सकती है।
कन्या : इस दौरान पारिवारिक जीवन में तनाव आ सकता है। तनाव की स्थिति में क्रोध पर नियंत्रण रखकर इसके निराकरण के उपाय पर विचार करना हितकर रहेगा।
तुला : इस राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि होगी। साहसिक कदम से व्यापारिक क्षेत्र में लाभ की स्थिति निर्मित हो सकती है।
वृश्चिक : सूर्य के राशि परिवर्तन से वाणी में कठोरता रहेगी। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
धनु : सूर्य धनु राशि में प्रवेश होने से भाग्योदय होगा। आपके अटके काम बनेंगे और आय में वृद्धि होगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा।
मकर : राजनीतिक विवाद में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस समय विवादों से दूर रहना लाभप्रद रहेगा।
कुंभ : इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है।
मीन : इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभदायक रहेगा। राजनीतिक और व्यापारिक लाभ के योग बनेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!