8 जून को शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश, गुरु के साथ बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग

Edited By Anil Jangid, Updated: 06 Jun, 2026 06:47 PM

venus transit in cancer on 8 june gajlakshmi rajyog

श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन अजमेर की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि 8 जून को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और शुक्र के कर्क राशि में आने से वह गुरु बृहस्पति के साथ युति करेंगे और गजलक्ष्मी राजयोग का...

हिंदू ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को विलासिता, प्रेम, वैभव और सुख शांति को प्रभावित करने वाला कारक ग्रह माना गया है। शुक्र देव जब राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी राशि के जातकों की ग्रह दशा प्रभावित होती है। श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन अजमेर की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि 8 जून को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और शुक्र के कर्क राशि में आने से वह गुरु बृहस्पति के साथ युति करेंगे और गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राशि में वह करीब 12 साल के बाद इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। शुक्र मीन राशि में उच्च के होते हैं तो कन्या राशि में नीच के माने जाते हैं। उच्च शुक्र शुभ फलदायी होते हैं नीच शुक्र नकारात्मक परिणाम लेकर आते हैं। नवग्रहों में शामिल छठा ग्रह शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना जाता है। शुक्र एक शुभ ग्रह है यदि शुक्र कुंडली में मजबूत होता है तो जातकों को इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं जबकि कमज़ोर होने पर यह अशुभ फल देता है। शुक्र को 27 नक्षत्रों में से भरणी पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं जबकि सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं।

 

शुक्र का पौराणिक कथाओं में प्रचलित नाम शुक्राचार्य है जिनके बाद संजीवनी विद्या थी और ये शिव के परम भक्त व महर्षि भृगु ऋषि के पुत्र हैं। सप्ताह में शुक्रवार का दिन शुक्र को समर्पित है। शुक्र के अच्छे फल के लिए महिलाओं का सम्मान करें। परशुराम की आराधना करने से भी शुक्र की कृपा प्राप्त होती है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख वैवाहिक सुख भोग-विलास शौहरत कला प्रतिभा सौन्दर्य रोमांस काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है।


8 जून को शुक्र का कर्क राशि में गोचर 
पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह 8 जून 2026 को शाम 5:42 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वे 4 जुलाई 2026 को शाम 7:14 मिनट तक कर्क राशि में स्थित रहेंगे और फिर सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र 8 जून से 4 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो करीब 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिलता है। शुक्र के कर्क राशि में आने से वह गुरु बृहस्पति के साथ युति करेंगे और गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राशि में वह करीब 12 साल के बाद इस राजयोग का निर्माण हो रहा है।


शुक्र के पास अमृत संजीवनी
अमृत संजीवनी के मालिक शुक्र पृथ्वी के साथ हैं और शुक्र के पास अमृत संजीवनी है। इस कारण इस कारण प्राकृतिक आपदा और अप्रिय घटनाएं जन शून्य स्थानों पर होने की संभावना अधिक है। शुक्र अमृत संजीवनी के कारण दुर्घटना के शिकार लोगों को बचाने में सफल रहेंगे। 


शुक्र का स्वभाव
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। कलयुग में शुक्र को सबसे प्रभावशाली ग्रहों में रखा गया है। जन्म कुंडली मंव शुक्र यदि शुभ हो तो व्यक्ति को वैभव प्रदान करता है। शुभ शुक्र जीवन में सुख समृद्धि और विलासता का कारक बना जाता है। वहीं जब शुक्र अशुभ होता है तो व्यक्ति को बीमार, अपयश, और सुखों में लाता है।

शुक्र व्यक्ति को कलात्मक बनाता
शुभ शुक्र व्यक्ति को कला के क्षेत्र में निपुण बनाता है। शुक्र प्रधान व्यक्ति इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में नाम कमाता है। शुक्र व्यक्ति को मीडिया, फिल्म, संगीत, फैशन आदि में रूचि पैदा करता है।

शुक्र का शुभ-अशुभ प्रभाव
शुक्र के राशि परिवर्तन से भौतिक सुख और वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में वृद्धि होगी। देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। सब्जियां, तिलहन और दलहन की कीमतें कम होंगी। मशीनरी समान महंगे हो सकते हैं। व्यापार में तेजी रहेगी। सोने चांदी के भाव में वृद्धि होगी। दूध से बनी चीजों का उत्पादन बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं की चीजों में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। शुक्र के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होती है।  


शुक्र ग्रह के उपाय
लक्ष्मी माता की उपासना करें। सफेद वस्त्र दान करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें। शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं। चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें।


शुक्र के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव।
मेष राशि
अपनी सेहत का ध्यान रखें। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें अन्यथा धनहानि की संभावना रहेगी। व्यापार के प्रति इनका गोचर अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। मकान वाहन के क्रय का योग बनेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता कुछ रुकावट के बाद संपन्न होगी। नए लोगों से मेलजोल भी बढेगा।

वृषभ राशि
आपके साहस में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे। हालांकि घर में परिजनों से आपकी बहसबाजी हो सकती है। शुक्र की भाग्य भाव पर दृष्टि के फलस्वरूप धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। 

मिथुन राशि
मकान वाहन से संबंधित क्रय का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों का प्रभाव बढ़ सकता है इसलिए झगड़े विवाद से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। कुछ ऐसा करेंगे जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि
आपका मन थोड़ा बेचैन रहेगा। मन में किसी चीज़ को लेकर चिंता का भाव देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। आपकी सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी और कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। 

सिंह राशि
अत्यधिक यात्रा के कारण थकान का भी अनुभव करेंगे। इनकी शत्रु भाव पर दृष्टि के फलस्वरुप आपके गुप्त शत्रु बढ़ेंगे किंतु कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। ननिहाल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। बैंक या किसी साहूकार से उधार न लें। 

कन्या राशि
आपको आर्थिक लाभ तो होगा परंतु परिजनों से विवाद बढ़ने की भी संभावना है। किसी प्रकार के व्यापार को शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा बहुत दिनों का दिया गया धन वापस आने की उम्मीद। इनकी पंचमभाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। 

तुला राशि
शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करें। चुनाव संबंधी कोई निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। इनकी शुभ दृष्टि चतुर्थ भाव पर पड़ने के फलस्वरूप मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग तथा भौतिक सुखों की वृद्धि के भी योग।

वृश्चिक राशि
धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इनकी पराक्रम भाव पर दृष्टि के फलस्वरूप आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। प्रतियोगी छात्रों के लिए समय और भी अनुकूल रहेगा।

धनु राशि
आपके विरोधी नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें, बेहतर रहेगा कि काम निपटाने और सीधे घर आए। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग एवं उधार दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। धनभाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं।

मकर राशि
यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा विदेशी वीजा के लिए भी आवेदन करना सफल रहेगा। लग्न भाव पर इनकी शुभ दृष्टि के प्रभाव स्वरूप सम्मान में वृद्धि होगी आपके निर्णयों की भी सराहना होगी।

कुंभ राशि
आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। आपके अपने ही लोग आपको नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे और कुछ न कुछ षड्यंत्र आपके खिलाफ करते रहेंगे सावधान रहें। अपने और माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। 

मीन राशि
शिक्षा के क्षेत्र में आप कामयाब होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में मनमुटाव बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। नव दंपति को संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग के साथ-साथ संतान संबंधी किसी भी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!