बुध का मिथुन में प्रवेश! 22 जून तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इनकी बढ़ेंगी मुश्किलें

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 30 May, 2026 01:20 PM

until june 22 luck will shine for these zodiac signs while difficulties will

ग्रहों के राजकुमार बुध ने 29 मई को अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर लिया है और 22 जून तक इसी राशि में रहेंगे। उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह ग्रह बुद्धि और तर्क का कारक है

ग्रहों के राजकुमार बुध ने 29 मई को अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर लिया है और 22 जून तक इसी राशि में रहेंगे। उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह ग्रह बुद्धि और तर्क का कारक है। इस राशि का स्वामी बुध ही है। श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन अजमेर की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि बुध 22 जून तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेगा। बुध के राशि परिवर्तन से कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं, इन्हें सतर्कता के साथ काम करना होगा। बुध कम्युनिकेशन का ग्रह है। बुध ग्रह के अधिदेवता भगवान विष्णु हैं। बुध व्यापार के देवता तथा व्यापारियों के रक्षक हैं। बुध चन्द्र और तारा के पुत्र है। बुध सौरमंडल के  ग्रहों में सबसे छोटा और सूर्य से निकटतम है। बुध के हाथों में तलवार, ढाल, गदा तथा वरमुद्रा धारण की हुई है। 

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। बुध सूर्य का निकटतम ग्रह है। बुध ग्रह को बुद्धि का प्रदाता कहा गया है। बुध ग्रह के लक्षण की बात करें तो यह व्यक्ति में बुद्धि, विवेक, हाज़िर जवाबी और हास्य–विनोद का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक शुभ ग्रह है लेकिन कुछ स्थितियों में बुध अशुभ ग्रह में बदल सकता है। बुध सौरमंडल के  ग्रहों में सबसे छोटा और सूर्य से निकटतम है। जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति ठीक नहीं है, उनके जीवन में भ्रम बना रहता है। वाणी में कटुता रहती है। पढ़ाई में मन नहीं लगता है। व्यापारिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। त्वचा या नसों से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। 

ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, तर्क-वितर्क और मित्र का कारक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र ग्रह होते हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शत्रु ग्रह हैं। जिन जातकों की जन्म कुंडली में बुध ग्रह लग्न भाव के होते हैं वह व्यक्ति आकर्षक और स्वभाव से तर्कसंगत और कुशल वक्ता होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को सूर्य के समान तेजस्वी दिव्य पीतांबरधारी, संपूर्ण आभूषणों से विभूषित, अर्थशास्त्रों के ज्ञाता, उत्कृष्ट बुद्धि संपन्न, मधुर वाणी बोलने वाले महान गणितज्ञ माना गया है। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीचराशिगत संज्ञक तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। सूर्यदेव के साथ इनकी युति होने से बुधादित्य योग बनता है।

क्या होगा असर
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि बुध के राशि परिवर्तन से मौसम का मिजाज भी बदलना शुरू हो जाएगा। मानव कल्याण कार्य, वर्षा होना, किसानों में अपनी खेती कार्यों के प्रति उत्साह की अनुभूति, व्यापारिक संस्थानों में उत्साह वृद्धि हो सकती है। लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी। शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। लेन-देन और निवेश में कई लोगों को फायदा मिल सकता है। फिल्मी सितारों के लिए यह समय सही नहीं रहेगा। किसी बड़े सुपरस्टार की तबीयत खराब हो सकती है इसके साथ ही कैरियर भी डॉ.उन होगा। एक बड़े सुपरस्टार का बुरा समय इसी साल में शुरू होगा।

बुध के उपाय 
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि बुध से पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए और साबूत हरे मूंग का दान करना चाहिए। बुधवार के दिन गणपति को सिंदुर चढ़ाएं। बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है। पालक का दान करे। बुधवार को कन्या पूजा करके हरी वस्तुओं का दान करे।

आइए ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा  से जानते हैं बुध के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव।


मेष राशि
बुध आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगा। कार्यक्षेत्र में आपके संचार कौशल की सराहना होगी और आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और उनके सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि
आपको अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी वाणी में आकर्षण बढ़ेगा, जिससे आप कार्यस्थल और परिवार में लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि
आपकी निर्णय लेने की क्षमता और तार्किक शक्ति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी। अधिकारियों से आपको सराहना मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि
जो लोग विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह है।

सिंह राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेशों से अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत से प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपकी पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं।

कन्या राशि
आपके करियर में बड़ी सफलता के संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को नई और बेहतर नौकरियों के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी।

तुला राशि
आपके रुके हुए काम अचानक से बनने लगेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव दूर होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, विशेषकर त्वचा और पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी को भी उधार देने से बचें।

धनु राशि
जीवन साथी के साथ यदि कोई पुराना मनमुटाव चल रहा है, तो वह दूर हो जाएगा और आपसी समझ बढ़ेगी। व्यापार में यदि आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो आपको मुनाफा होने की उम्मीद है।

मकर राशि
यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी तार्किक क्षमता से आप चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय बौद्धिक रूप से अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए यह गोचर वरदान की तरह है, परीक्षा और प्रतियोगिता में आपको उत्कृष्ट सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा।

मीन राशि
आपको भूमि, भवन, नया वाहन खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनके साथ आपके संबंध और अधिक मजबूत होंगे। घर का माहौल शांतिपूर्ण और सकारात्मक रहेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!