Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे ? टैरो राशिफल 7 मार्च 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 07 Mar, 2026 06:53 PM

tarot horoscope 7 march 2026

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को आज धन संबंधित मामलों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले कमजोर रहने वाली है हालांकि, मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों को जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। साथ ही आज आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशिवालों को इस समय कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशिवालों को आज धन संबंधित मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बहुत ही बेहतर रहने वाला है। पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशिवालों को लिए आज का दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। साथ ही आज आपको अपना अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशिवालों के लिए आज का दिन किसी दोस्त या रिश्तेदार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है। साथ ही आपको सलाह है कि अपनी बोलचाल में कटुता न आने दें।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशिवालों को आज अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को आज बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।, ध्यान रखे।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशिवालों को इस अवधि में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि अपनी सेहत का ध्यान रखें। वरना आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!