Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? टैरो राशिफल 3 सितंबर 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 03 Sep, 2026 10:00 AM

tarot horoscope 3 september 2026

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को अपनी मेहनत के लिए खूब सराहना मिलेगी। लेकिन, आज आपको शत्रुओं के मन में आपके लिए ईर्षा भी अधिक रहेगी। तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नही होगी।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज कामयाबी के रास्ते खुल रहे हैं। साथ ही आज आपको नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आयेगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों का आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को फिलहाल, कोई नया सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, कामकाज में अड़चनें आयेंगी। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों को आज अपने सभी कानूनी मामलों का निपटारा करने की जरूरत है। दरअसल, आज शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का पुर्ण भुगतान भी होगा।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों के जीवन में आज तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के लोगों को फिलहाल, आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। इतना ही नहीं आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। साथ ही आज आपके प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशिवालों के मन में उत्साह का संचार रहने वाला है। लेकिन, फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए वर्तमान स्थिति अनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक आज पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को फिलहाल, व्यावहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आयेगी।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि फिलहाल, आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!