Edited By Anil Jangid, Updated: 03 Jul, 2026 10:00 AM
जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशिवाला आज कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। यदि आप लंबे समय से किसी समस्या से परेशान थे, तो उसका हल आज मिल सकता है। किसी और को दोष देने की बजाय स्वयं में सुधार की कोशिश करें। आत्ममंथन से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन आपके पक्ष में रहेगा। आय में वृद्धि होगी और खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी।
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों से आज आपके उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। उनके मार्गदर्शन से आप किसी नई योजना को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ-साथ धन की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। यदि आपको यात्रा पर जाना है, तो उसके ऊपर थोड़ा खर्च हो सकता है, लेकिन मेहनत का फल आपको तुरंत मिलेगा। दिन सकारात्मक रहेगा।
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोग आज आपके व्यावसायिक कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे होते रहेंगे। टैक्स और सरकारी कागजों से जुड़े मसले सामने आ सकते हैं, जिनका समाधान भी संभव है। आर्थिक योजना बनाने में आप विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं। अचानक किसी बड़े खर्च से बचने के लिए पहले से ही सतर्क रहें।
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों को आज संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं। आपके विरोधी आपके खिलाफ योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से हर स्थिति पर नियंत्रण पा लेंगे। आपकी बातों और व्यवहार से ग्राहक प्रभावित होंगे, जिससे अपेक्षा से अधिक लाभ हो सकता है। व्यवसायिक संपर्कों में वृद्धि होगी और लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं।
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोग आज प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास के साथ प्रयास करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे और जरूरी कागजात पूरे करने के लिए आप सक्रिय रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। आपके कार्यों से मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोग आज अपने विचारों और योजनाओं को दूसरों के सामने अच्छे से प्रस्तुत कर पाएंगे। करीबी मित्रों का साथ आपके मूड को हल्का बनाएगा। कमाई की संभावना अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च करते समय सतर्क रहें। किसी मां जैसी महिला से मार्गदर्शन या सहायता मिलने के योग हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को आज अपनी विश्लेषण क्षमता के चलते कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा। आप अपने कार्यों में ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे। निवेश करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। घर से संबंधित कुछ कार्य जैसे मरम्मत या सजावट में धन खर्च हो सकता है। कई जातक आज घर से ही ऑनलाइन कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशिवालों को आज पुराने संबंधों को दोबारा मजबूत करने की कोशिश करेंगे। आपकी बातचीत का तरीका आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी नई योजना पर चर्चा शुरू हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। विशेषकर मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। नए अवसरों का लाभ उठाएं।
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आप आज अपने खर्च और आमदनी का संतुलन बनाने में व्यस्त रहेंगे। कमाई बढ़ाने के नए तरीके सोचने का यह उत्तम समय है। हालांकि खर्च अधिक होने से बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। किसी विरोधी या शत्रु से मानसिक अशांति हो सकती है। धैर्य रखें और अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशिवालों की आज सोचने समझने की आज आपकी बौद्धिक क्षमता चरम पर रहेगी। आप अपने वरिष्ठों से खुलकर बात करेंगे और जरूरी संसाधनों को जुटाने के लिए सक्रिय रहेंगे। हालांकि अधिक सोचने से मन में बेचैनी रह सकती है। फिर भी कार्यक्षेत्र में आप उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे, जिससे आपकी छवि और सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातक आज सिर्फ अपने काम पर ध्यान देंगे। न ही किसी के कार्य में दखल देंगे और न ही दूसरों की दखलंदाजी पसंद करेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आप एक योजना बनाकर खर्चों को नियंत्रित करने में सफल होंगे। बजट बनाकर काम करने से राहत मिलेगी।
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशिवालों की आज कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, जिससे सभी काम सुगमता से पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको न सिर्फ धन लाभ होगा, बल्कि सामाजिक सम्मान भी प्राप्त होगा। धन खर्च सोच-समझकर करेंगे, जिससे आर्थिक संतुलन बना रहेगा।