Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 27 Mar, 2026 02:42 PM

tarot horoscope 29 march to 4 april 2026

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोग अपनी समस्याओं से बचने के लिए इस हफ्ते किसी से परामर्श लेना पड़ सकता है। ये भी हो सकता है कि आपसे ही कोई अपनी समस्याओं के लिए मदद मांग लें। धार्मिकता और आध्यात्मिकता में मन लगेगा। भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी।

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल 
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। साथ ही आपको प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलने के आसार हैं। सप्ताह मनोरंजन से भरा हुआ रहेगा, खूब मौज मस्ती एवं क्रीड़ा आदि गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। काम करने के लिए समय संतोषजनक है।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते कोई धोखा दे सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। साथ ही आपको सलाह है कि दोस्तों से मिलते वक्त थोड़ा सावधान रहें। साथ ही इस हफ्ते यदि आपसे कोई उधार मांगे तो किसी को उधार न दें। लंबे समय से चला आ रहा प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है, कोशिश करते रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मन में थोड़ी उलझन पैदा करने वाला रहेगा। इस हफ्ते आप खुद को रिश्ते, अवसर और विरोध तीनों में बीच खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें, बेकार की उलझन हो सकती है। इस हफ्ते कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है।

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को इस हफ्ते तरक्की मिलेगा। आपकी तरक्की से सहकर्मी जलेंगे। वह आपके काम में बाधा भी डाल सकते हैं। इस दौरान थोड़ा सावधानी से काम करें। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, साहित्य संगीत में दिलचस्पी का फायदा होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। दूसरों के लिए अपनी उपलब्धता बनाए रखें।

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को इस हफ्ते अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। यह हफ्ता आपके लिए थोड़ा कसौटी पूर्ण है इसलिए आपको सतत सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्य योजना के अनुरूप नहीं हो पाएंगे फिर भी जो नौकरी की तलाश में है उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सौम्य और ज्ञान भरा सप्ताह बीतेगा। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार में नयी कामयाबी और तरक्की मिलेगी। प्रेम संबंध मधुर होने के आसार हैं। कोई अच्छा सा उपहार भी मिल सकता है। यात्रा करने से पहले इष्ट का स्मरण जरूर करें।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल 
वृश्चिक राशि के जातकों को इस हफ्ते दिमागी उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल आदि बनाने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में आपको निराशा हाथ लगेगी और हालांकि, इस हफ्ते सोमवार के दिन आप अपने अनुभव से जानकारी हासिल करेंगे।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातक इस हफ्ते काफी खुश रहेंगे। आपको सलाह है कि इस हफ्ते प्यार के इजहार में जल्दबाजी न करें, हो सकता है कि जिन भावनाओं को आप प्यार समझ रहे हैं, वे मात्र आकर्षण हों। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को इस सप्ताह समायोजन करना लगभग हर स्तर पर करना आवश्यक है। आपको इस अवधि में बहुत ही धैर्य रखने की जरूरत है। चीजों को उनकी प्राकृतिक प्रक्रिया के साथ हस्तक्षेप से बचने की जरूरत है। साथ ही आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को इस सप्ताह आपके स्वभाव में उग्रता रहेगा। आप खुद को थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं। हालांकि, बाद में आपको कुछ विशेष हासिल नहीं हो पाएगा। फिजूलखर्ची से बचें। जीवनसाथी और साझेदार से मनमुटाव हो सकता है। जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी व्यापार संबंधित नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। प्रेम प्रसंगों में आपको सफलता मिलने के आसार भी बन रहे हैं। यह सप्ताह आपके लिए मनोरंजन से भरा हुआ रहने वाला है। इस हफ्ते आप खूब मौज मस्ती और खेलकूद में व्यस्त रहने वाले हैं। काम करने के लिए सप्ताह बहुत ही संतोषजनक रहने वाला है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!