Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? टैरो राशिफल 25 जुलाई 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 25 Jul, 2026 10:00 AM

tarot horoscope 25 july 2026

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत ही खास रहेगा। क्योंकि, आज आप आय के नए स्रोत बनाने के लिए नए संपर्क बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग प्रोफेसर, टीचर या कंसल्टेंसी से जुड़े हैं। उनके लिए आज का दिन बेहतरीन परिणाम दिलाने वाला है। आज आपका झुकाव सामाजिक कार्यों में अधिक रहेगा। वहीं, आज आपसे जो कोई भी मदद मांगेगे आप बिना सोच विचार करके मदद करेंगे। देखा जाए तो आज आंतरिक संतोष और सम्मान मिलेगा।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। क्योंकि, आज आप अपनी समझदारी और सूझबूझ से निर्णय लेंगे तो आपको तरक्की मिलेगी। आज कई लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं आपकी सलाह से दूसरे लोगों के काम बनेंगे। कार्यस्थल की छोटी मोटी परेशानियां आज आप आसानी से सुलझा लेंगे। धन संपत्ति के मामले में दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। हालांकि, आज आपके सामना कुछ ऐसे खर्चे भी आ सकते हैं जिन्हें आप चाहकर भी नहीं टाल पाएंगे।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन थोड़ा धीमा रहने वाला है। क्योंकि, हो सकता है कि आज कामकाज उतना तेजी से हो नहीं पाएगा जितनी तेजी से आप मेहनत करेंगे। व्यापारी वर्ग के लोग आज रिसर्च के कामकाज में ज्यादा रहेंगे। आज आप जो भी रिसर्च करेंगे वह आपको भविष्य में लाभ देगी। आज आपका जीवनसाथी आपको धन लाभ दिलाने में सहायता करेगा। आपके लिए सलाह है कि जल्दी लाभ पाने के चक्कर में कोई जोखिम भरा कार्य न करें। वरना आपकी पूरी मेहनत खराब हो सकती है।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ नहीं मिल पाएगा। ऐसे में कोशिश करें की आप जोखिम पूर्ण कार्यों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। बिना सोच विचार करके कोई निवेश न करें। क्योंकि, ऐसा करने से आपको भारी नुकसान हो सकता है। अगर आपसे कोई पैसा उधार मांगता है तो सोच समझकर ही दे क्योंकि, आपका पैसा फंस सकता है। आपको सलाह है कि अपना आर्थिक संतुलन बनाकर रखें और फिजूल खर्च करने से बचें।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के प्रयास आज उम्मीद से ज्यादा फल देंगे। ऐसे में आप अपनी हिम्मत को टूटने ना दें। आपके जो काम अभी तक अधूरे रह रहे थे उन्हें आज अपना काम पूरा करने की कोशिश करनी होगी। आर्थिक मामलों में हालांकि, आज आपसे थोड़ी चूक हो सकती है। इसलिए थोड़ा प्लानिंग और मैनेजमेंट तकनीक का इस्तेमाल करें। घर परिवार के मामले में दिन कुछ खास नहीं रहने वाला है। क्योंकि, रिश्तों में मतभेद हो सकता है।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है। व्यापार करने वालों की कोई नई डील आज फाइनल हो सकती है। आज आपका स्वभाव काफी दरियादिल रहेंगे। आज आपके कामकाज में छोटी मोटी रुकावट आ सकती हैं। हालांकि, आप उन्हें सहजता से दूर कर लेंगे। खास बात यह है कि आपके विरोधी भी आज आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। वहीं, बात करें आपकी आर्थिक स्थिति की तो आज आपकी कमाई बहुत अच्छी रहेगी। आज आपके विरोधी भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे वह आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। क्योंकि, आज नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम में उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी और पदोन्नति के संकेत बन सकते हैं। अब आपको अपनी की गई मेहनत का फल मिलेगा। परिणाम स्वरुप आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज आपका मन निवेश करने के करेगा। उसपर सोच समझकर काम करें।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। क्योंकि, आज आप अपने सभी कामकाज सहजता के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे। साथ ही आप अपनी कमजोरियों को सुधारने पर काम करेंगे। आज धन के मामले में दिन बेहद शुभ रहेगा। आपको धन प्राप्ति की अच्छी संभावना है। आपको सलाह है कि इस दौरान अनावश्यक खरीदारी से बचें। परिवार के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। परिवारवालों के साथ आप पुराने मुद्दों पर आप खुलकर बातचीत कर सकते हैं।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए दिन अपने पराक्रम को दिखाने का सही समय है। आज का दिन आपको चमत्कारी साबित होगा। क्योंकि, आज आपके हाथ ऐसे काम लग सकते हैं जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सोचा था। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। किसी निर्णय में अपने अंतर्मन की आवाज को नजरअंदाज न करें। पुराना अधूरा काम आपको लाभ दिला सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत ही शुभ रहेगा।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के मुताबिक मकर राशि के लोगों को आज लोगों को बेवजह सलाह दने से बचना चाहिए। क्योंकि, लोग उसे मानने में दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। आपको आज लगातार भागदौड़ के बाद छोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। हो सकता है कि आज कामकाज में आपका मन न लगे। धन निवेश से जुड़ी योजनाओं पर आपका फोकस अधिक रहेगा। हालांकि, आज आप नई संपत्ति खरीदने का विचार कर रहे हैं तो फिलहाल, इस फैसले को आप कैंसिल कर सकते हैं।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज धन और ज्ञान की प्राप्ति होगी। हालांकि, आज आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा। आप इधर उधर की बातों पर फोकस नहीं कर पाएंगे। धन संबंधी योजनाओं को समझने के लिए आप नई जानकारी जुटा सकते हैं। जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी रहेगी। वहीं, आज परिवार की मदद से आपको धन लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके कार्यों में विस्तार के संकेत दे रहा है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज कई खुशियां मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अधिक दबाव रहेगा। जिस वजह से आपको थकान महसूस हो सकती है। आज का दिन आर्थिक मामलों में बेहद शुभ रहेगा। आपको धन प्राप्ति की संभावना है। लेकिन, आपके खर्चे अधिक रहेंगे। घर परिवार के लोगों का भी पूरी सहयोग आपको मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!