Edited By Anil Jangid, Updated: 21 Aug, 2026 10:00 AM
जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि, आज आपके कामकाज में कोई न कोई परेशानियां आती ही रहेंगी। साथ ही आज आपके विरोधी भी थोड़ी अधिक बलशाली रहने वाले हैं। हालांकि, आज आप अपने आत्मविश्वास और परिस्थितियों पर काबू रखें। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी मजबूत होगी। आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिससे समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर में सफलता दिलाने वाला है। आज आपकी मेहनत और प्रयास सफल होंगे। साथ ही आज अधिकारी वर्ग के लोग आपकी खूब प्रशंसा करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे काफी सुधार देखने को मिलेगा। आज लोगों के सहयोग के लिए तैयार रहें ऐसा करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आपको सलाह है कि आज अपने रिश्तों में अहंकार या जिद करने से बचें।
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फल तो मिलेगा लेकिन, आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है। आज हो सकता है कि आपको कामकाज पूरे करने में थोड़ी देरी हो सकती है। जिसका गुस्सा आप परिवार पर उतार सकते हैं। इस बात को समझ ले की आप अपनी मेहनत के बल पर ही धन लाभ मिलने की संभावना है।
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कई बाधा डालने वाला रहेगा। लेकिन, आप सभी बाधाओं का पार करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे।। अगर आप किसी कॉम्पिटिशन का हिस्सा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आज का दिन कमाई के लिहाज बहुत ही अच्छा रहेगा। आप पूरा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मान सम्मान के साथ साथ आपको सामाजिक स्तर पर एक अलग ही पहचान मिल सकती है। आज आप अपनी प्रतिभा साबित करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चिंताएं बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपके मन में असमंजस रह सकता है। आपका फोकस काम पर नहीं रहेगा जिस वजह से आपके काम रुक सकते हैं। हालांकि, आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहेंगे।
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के मन में अस्थिरता बनी रहेगी। अपने मन पर थोड़ा काबू रखें वरना नकारात्मक विचार आपके काम को प्रभावित कर सकते हैं। आज हो सकता है कि कार्यों में धीमी प्रगति से मन अशांत रह सकता है। बात करें धन संपत्ति की तो आज का दिन आर्थिक मामलों में सामान्य रहेगा।
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज कामकाज में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको सलाह है कि अनावश्यक विवाद से बचें और किसी नए काम या निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है बस थोड़ा सतर्क रहकर काम करें। आज संयम और सतर्कता आपके लिए लाभकारी साबित होगी।
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों को आज अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल करना होगा। आज किसी से भी गलत शब्दों का प्रयोग न करें वरना रिश्तों और कार्यक्षेत्र में समस्या पैदा हो सकती है। आज किसी पर भी दबाव न डालें की वह आपका काम करें। हालांकि, आज धन लाभ मिल सकता है बस खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को आज पुराने विवाद और झगड़े से मुक्ति मिल सकती है। आपके कामकाज में जो भी समस्याएं आ रही हैं उनका समाधान आज आप आसानी से ढूंढ लेंगे। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर विजय पाएंगे। आज का दिन आपके लिए बेहद ही शुभ रहेगा और आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स के मुताबिक कुंभ राशि के लोग आज नए तरीके अपनाकर काम करेंगे। आज आप जो भी प्रयास करेंगे उनकी लोग सराहना करेंगे। आज आपको ऑफिस से बाहर के काम पूरे करने और कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। लेकिन, आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। इसलिए आपको सलाह है कि कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज साझेदारी में किए गए कामों से रिश्ते मजबूत होंगे। आपके सभी विवाद हल होंगे। आज आपकी सोच और र दूरदर्शिता सफलता दिलाएगी। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा आर्थिक सहयोग मिलेगा।