Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? टैरो राशिफल 21 अप्रैल 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 21 Apr, 2026 02:42 PM

tarot horoscope 21 april 2026

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आज गर्मी के कारण कुछ सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज किसी बात को लेकर माता- पिता से अनबन होने की संभावना है, अनावश्यक क्रोध न करें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को आज सोच समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो यदि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज सिंह राशि के लोगों के लिए आज आय के नए स्रोत खुलेंगे, आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा, यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज स्थिति काफी आशाजनक रहने वाली है। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं, कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए समय बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है, इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक सुख व धन बढ़ाने वाला साबित होगा। साथ ही आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए दिन लाभकारी साबित होगा। आज आपके नए कार्य सकुशल शुरु हो जाएंगे। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा, बिगड़ती हुई धन की स्थिति अब थोड़ी राहत देने वाली हो जाएगी।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन तनाव से मुक्ति दिलाने वाला साबित होगा। गृहस्थी, दांपत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों का मानसिक तनाव आज काफी हद तक कम हो जाएगा। साथ ही आज आपकी संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों का ध्यान आज भाग्य और धार्मिक बातों पर अधिक रहने वाला है। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलंदियों पर होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!