Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 20 Aug, 2026 10:01 AM

tarot horoscope 20 august 2026

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा। क्योंकि, आज आप अपनी रणनीति और मैनेजमेंट से आप सभी बाधाओं को पार कर लेंगे। आज आपको धन संपत्ति प्राप्त करने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारी आप पर काम का थोड़ा दबाव बना सकते हैं।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों का पूरा फोकस आज कार्यक्षेत्र को पूरी तरह से व्यवस्थित करने पर रहेगा। आज आपकी बेहतरीन प्रेजेंटेशन स्किल्स आपको तरक्की और सम्मान दिला सकती हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों की आर्थिक स्थिति आज काफी मजबूत होगी। आपको सलाह है कि अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें वैसे तो आपको अच्छा धन लाभ मिल सकता है।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को आज काफी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मनचाही सफलता न मिलने से आपको निराशा हो सकती है। आपको सलाह है कि आप अपनी प्रतिभा का उपयोग करते रहें। क्योंकि, आपको आने वाले दिनों में सफलता मिल सकता है। हालांकि, आज निडर होकर निवेश कर सकते हैं। निवेश से आने वाले दिनों में लाभ मिल सकता है।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। बस आपको सलाह है कि आप सही दिशा में अपने प्रयास करें। कई काम एक साथ पूरे करने पड़ सकते हैं। वहीं, आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका मन कामकाज के मामले में बहुत ही प्रसन्न रहने वाला है क्योंकि, आपके काम से आज कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर सब ही खुश रहेंगे।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। हालांकि, आज नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज आपको कोई अच्छा अनुभव मिल सकता है। आज का दिन आपको खूब मान सम्मान में वृद्धि कराने वाला रहेगा।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन चुनौतियां लेकर आने वाला है। आज आप सभी चुनौतियों को अच्छे से पार कर लेंगे। हालांकि, आज आपको अपने अनुभवों से अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही परिवार का हर एक सदस्य आज आपको हर मामले में पूरा सपोर्ट करेंगे। उनकी मदद से आपको धन प्राप्ति हो सकती है।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को आज घर-परिवार में चल रहे विवाद से आज आपको राहत मिलेगी। आप अपने परिवार में चल रहे सभी विवाद आज अपनी बुद्धिमत्ता से सुलझा लेंगे। साथ ही आज आपको अपने पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है। आज चौतरफा लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। आपको कामकाज में सफलता मिल सकती हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन बेहद उन्नतिकारक रहेगा। क्योंकि, कला और रचनात्मकता से जुड़े जातकों को खूब मान सम्मान मिलने वाला है। आज लोगों से मिला मान सम्मान आपको नए अवसर मिल सकता है। निवेश से आपको लाभ मिलेगा इसलिए आज थोड़ा सोच विचार करने के बाद ही फैसला लें और अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह जरुर लें।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। क्योंकि, आज आपको अपने परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आज आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। वहीं, आज आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और मां वैभव लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के मन में आज कामकाज को लेकर नई विचार आएंगे। यह विचार आपको जल्द ही सफलता दिला सकते हैं। साथ ही आपके कुछ नए प्रोजेक्ट्स भी शुरु हो सकते हैं। बच्चों से संबंधित कार्यों में जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह और उमंग से भरा रहने वाला है। व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाएं बनाने का सही समय है। देखा जाए तो आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि, आज आप लंबे समय के लिए निवेश करने में सफल होंगे।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोग आज रिसर्च आदि के काम में ज्यादा मन लगाएंगे। कामकाज को आसान बनाने के लिए आप किसी बड़े बदलाव की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और मनचाही मुराद पूरी होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!