Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? टैरो राशिफल 18 अगस्त 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 18 Aug, 2026 10:01 AM

tarot horoscope 18 august 2026

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों को कामकाज में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बना रहेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष रप से लाभकारी रहने वाला है। आज किया गया निवेश आपक आने वाले दिनों में विशेष लाभ देने वाला है। आज आपके लिए बड़े बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। लव लाइफ के लिए दिन बहुत ही खुशियां लेकर आने वाला है।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों को सलाह है कि फिलहाल, अपने निर्णय पर अड़े रहें। दूसरों के प्रभाव में आकर अपनी राय न बदलें। आज आपको कामकाज के चक्कर काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों का सहयोग आपको लाभ के अवसर दिलाएगा। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशिवालों को आज अपने परिवार और ऑफिस वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज निवेश से जुड़े योजनाओं को आप गुप्त रखना ही पसंद करेंगे और एकांत में बैठकर आप काम निपटाने में सफल रहेंगे। वित्तीय मामलों में दिन बहुत ही शुभ साबित होगा। इतना ही नहीं आपको पूर्व में किए गए निवेश से भी लाभ मिलेगा।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को आज अपने कामकाज को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आज सामाजिक संपर्क से आपको लाभ कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। आप पर कामकाज का बोझ काफी ज्यादा रहने वाला है। समय का संतुलित उपयोग आपको राहत देगा।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों को आज कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। विदेश से जुड़े संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है निवेश से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी प्रभावित हो सकती है।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को आज नया कौशल सीखने के अवसर मिलेंगा। आज का दिन आपको करियर में सहायक सिद्ध होगा। वहीं, आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों और परंपराओं में रुचि बढ़ेगी। आज आप काफी पैसा इकट्ठा करने में सफल रहेंगे।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोग आज आवश्यक धन की उपलब्धता को लेकर थोड़ा उलझन में रह सकते हैं। जिस वजह से आपके कार्य अटक सकते हैं। रिश्तेदारों या करीबी लोगों की मदद से समाधान अवश्य मिलेगा। आज आप पर आर्थिक दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है। दिन के आखिर में राहत मिलेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज नए डील और नई सफलता पाने में सफल रहेंगे। व्यापार में पैसों का प्रवाह सुचारू रहेगा। व्यापारियों को आज अचानक ही कोई बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे है कि धनु राशि के लोगों के लिए दिन कार्य की बारीकियों को समझकर आगे बढ़ने का है। आज आप अपने सभी काम नियमित रूप से पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको कमाई करने के नए अवसर मिल सकता है। साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों की काम करने की क्षमता में आज वृद्धि होगी। आज नए कार्य आपको बेहतर बनाने में मदद करेंगे। आपका आज पुरानी समस्याओं का आसानी से समाधान मिल जाएगा। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा। आज आपकी सारी योजनाएं धीरे धीरे साकार होने लगेंगी।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों का पूरा ध्यान आज सुख सुविधाओं की प्राप्ति पर रहने वाला है। आज आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए कुछ आवश्यक कदम उठा सकते हैं। साथ ही आज आप शान-शौकत बढ़ाने के लिए महंगे सामान पर धन व्यय करेंगे। यह समय आपको भौतिक और मानसिक संतोष प्रदान करने वाला रहेगा।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों के कामकाज करने के तरीके की सराहना की जाएगी। नए रचनात्मक विचार आपको एक अलग पहचान देंगे। आपके बोलचाल करने से तरीके से लोग आज प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहने वाली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!